NCRB Report : प्रेम संबंध की वजह से उत्तर प्रदेश और गुजरात में सबसे अधिक हत्याएं, अवैध रिश्ते के कारण महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मर्डर

NCRB Report : NCRB की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में देश में हुई 1,566 हत्याओं की वजह प्रेम प्रसंग बने, इन हत्याओं में 21 फीसदी से ज्यादा मामले अकेले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए, यहां 334 हत्याएं प्रेम प्रसंग की वजह से हुईं...

Update: 2022-09-08 07:43 GMT

NCRB Report : प्रेम संबंध की वजह से उत्तर प्रदेश और गुजरात में सबसे अधिक हत्याएं, अवैध रिश्ते के कारण महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मर्डर

NCRB Report : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने 2021 में देशभर में हुए अपराध के आंकड़े बीते दिनों जारी किए है। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में देशभर में 29,272 हत्या के मामले दर्ज हुए। यानी, 2021 में देश में हर दिन 82 हत्याएं हुईं। 2020 के मुकाबले देश में हत्या के मामलों में 0.3% का इजाफा हुआ। साथ ही इस रिपोर्ट में हत्या के अलग-अलग कारणों का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आपसी विवाद के चलते सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं। बता दें कि इस रिपोर्ट में हत्या की अलग-अलग 24 वजहें बताई गई हैं। इसमें प्रेम प्रसंग में हत्या से लेकर अवैध रिश्तों के चलते हत्या तक को वजह में शामिल किया गया।

प्रेम संबंध के चलते यूपी और गुजरात में सबसे ज्यादा हत्याएं

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में देश में हुई 1,566 हत्याओं की वजह प्रेम प्रसंग बने। इन हत्याओं में 21 फीसदी से ज्यादा मामले अकेले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। यहां 334 हत्याएं प्रेम प्रसंग की वजह से हुईं। वहीं, गुजरात में इस तरह की 179 हत्याएं हुईं। इसके बाद बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में प्रेम प्रसंग में सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं। इन पांच राज्यों को अगर मिला कर देखें तो देश में प्रेम प्रसंग में होने वाली हत्याओं के करीब 62 फीसदी मामले इन्हीं राज्यो में दर्ज हुए।

अवैध संबंध के कारण महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हत्याएं

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में देशभर में कुल 1,559 हत्याओं की वजह अवैध रिश्ते बने। बता दें कि अवैध रिश्ते के चलते सबसे ज्यादा हत्याएं महाराष्ट्र में हुईं। यहां इस तरह के कुल 232 मामले दर्ज हुए। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में अवैध रिश्ते के चलते सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं। वहीं आंध्र प्रदेश में 186, मध्य प्रदेश में 161, कर्नाटक में 152 और तमिलनाडु में 140 लोगों ने अवैध सबंध के चलते जान गंवाई है।

विवादों के चलते हुईं देश में सबसे ज्यादा हत्याएं

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार देश में हुईं 29,272 हत्याओं में सबसे ज्यादा 9,765 हत्याएं विवाद के चलते हुईं। विवाद में हुई हत्याओं के भी छह अलग-अलग तरह के विवादों का जिक्र NCRB की रिपोर्ट में दिया गया है। बता दें कि इसमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, पैसे का विवाद, पानी का विवाद, सड़के हादसे का विवाद और छोटे-मोटे झगड़े के कारण हुई हत्या को शामिल किया गया है। वहीं इनमें सबसे ज्यादा हत्याएं पारिवारिक विवाद के चलते हुईं। 2021 में देशभर में कुल 3,566 लोगों की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई। वहीं, छोटे-मोटे झगड़े के चलते 2,603 लोगों की जान गई। वहीं, संपत्ति या जमीन विवाद में 2,488 लोगों का कत्ल हुआ। रिपोर्ट के अनुसार पैसे के झगड़े में देशभर में 998 लोगों की हत्या की गई।  

Tags:    

Similar News