Neeraj Chopra News Hindi: नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया जाएगा सम्मानि

Neeraj Chopra News Hindi: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जाएगा।

Update: 2022-01-25 12:58 GMT

Neeraj Chopra News Hindi: नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया जाएगा सम्मानि

Neeraj Chopra News Hindi: ओलंपिक (Tokyo Olympics) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जाएगा। 384 लोगों के लिए इस वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया। उसी लिस्ट में हरियाणा (Haryana) के रहने वाले नीरज चोपड़ा को भी शामिल किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया गया। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा, 53 अति विशिष्ट सेवा, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल, 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल समेत 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस से 115, सीआरपीएफ से 30, आईटीबीपी से 3, बीएसएफ से 2, एसएसबी से 3, छत्तीसगढ़ पुलिस से 10, ओडिशा पुलिस से 9 और महाराष्ट्र पुलिस से 7 और शेष अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को तीन-तीन, जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दो वीरता पदक मिले हैं. 88 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक और 662 जवानों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है.इसके साथ ही 42 जेल कर्मियों को सुधार सेवा मेडल प्रदान किए जाएंगे.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा. गणतंत्र दिवस परेड के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की ओर से राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. गणतंत्र दिवस पर परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे संपन्न होगी.

Tags:    

Similar News