Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के अब हर दिन बढ़ रहे दाम,विश्व बाजार का हवाला देकर सरकार जिम्मेदारी लेने को नहीं तैयार

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के हर दिन बढ़ रहे दाम के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बढ़ती कीमत लोगों के बजट को अब सीधे प्रभावित करने लगा है।

Update: 2021-10-17 18:19 GMT

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के हर दिन बढ़ रहे दाम के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बढ़ती कीमत लोगों के बजट को अब सीधे प्रभावित करने लगा है। इसके बाद भी केंद्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकारें तक टैक्स में कमी लाने के बजाए विश्व बाजार का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने में लगी है।

विश्व बाजार की तेल की कीमतों की गरमाहट 18 अक्टूबर दिन सोमवार को भी बरकरार रही।इसके एक दिन पहले भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे की वृद्धि दर्ज कर गई। हाल यह है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब अधिकांश राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ती हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं।

अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.57 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.77 रुपये व डीजल की कीमत 102.52 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.43 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.68 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.01 रुपये लीटर है तो डीजल 98.92 रुपये लीटर है। अक्टूबर महीने में तीन दिन को छोड़कर हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। इस महीने में अब तक 14 बार ईंधन की कीमतों में इजाफा होने के साथ पेट्रोल 4.15 रुपये महंगा हो गया है, तो वहीं डीजल 4.70 रुपये तक बढ़ गया है। कच्चा तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल में इजाफा होना तय है।

उधर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास तथा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों पर लगातार नजर बनाए रखे हुए है। हम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख महानगरों में कीमत

  • शहर डीजल पेट्रोल
  • दिल्ली 94.57 105.84
  • मुंबई 102.52 111.77
  • कोलकाता 97.68 106.43
  • चेन्नई 98.92 103.01

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

  • आगरा- 102.60/94.42 ₹
  • अहमदाबाद- 102.55 //101.55 ₹
  • प्रयागराज- 102.92 /94.76 ₹
  • औरंगाबाद- 113.09/103.47 ₹
  • बंगलुरु- 109.53 /100.00 ₹
  • भोपाल-114.45 /103.40 ₹
  • भुवनेश्वर-106.77 /102.77 ₹
  • चंडीगढ़-101.87 /93.94 ₹
  • कोयंबटूर- 103.48 /99.08 ₹
  • देहरादून-101.92 /95.08 ₹
  • इरोड-103.48 /99.09 ₹
  • फरीदाबाद-103.79 /95.25 ₹
  • गाज़ियाबाद-102.84/ 94.65 ₹
  • गुरुग्राम-103.47 /94.96 ₹
  • गुवाहटी-101.80 /93.90 ₹
  • हैदराबाद-110.09 /102.80 ₹
  • इंदौर-114.49 /103.47 ₹
  • जयपुर-113.01/ 103.82 ₹
  • जम्मू-104.97/ 94.83 ₹
  • जमशेदपुर- 100.18 /99.35 ₹
  • कानपुर-102.52/ 94.36 ₹
  • कोल्हापुर-111.84/ 100.68 ₹
  • कोझिकोड-106.31 /99.66 ₹
  • लखनऊ- 102.83 /94.66 ₹
  • लुधियाना-107.51 /96.96 ₹
  • मदुरै-103.57/ 98.86 ₹
  • मंगलौर-108.67 /98.82 ₹
  • मैसूर- 109.02 /99.54 ₹
  • नागपुर-111.49 100.34 ₹
  • नासिक- 112.13/ 100.93 ₹
  • नोएडा-103.06/ 94.86 ₹
  • पटना-109.24 /100.79 ₹
  • पुणे-111.29 /99.76 ₹
  • रायपुर-103-31/ 101.47 ₹
  • राजकोट-101.97/ 100.95 ₹
  • रांची-99.92/ 99.07 ₹
  • सालेम-103.45/ 99.02 ₹
  • शिमला-103.15/ 93.29 ₹
  • श्रीनगर-108.47 /97.78 ₹
  • सूरत-102.07 /101.05 ₹
  • ठाणे-111.57 /101.91 ₹
  • तिरुवनंतपुरम-107.74 /100.93 ₹
  • त्रिची-103.15/ 98.74 ₹
  • वडोदरा-101.85 /100.81 ₹
  • वाराणसी-103.34 / 95.10 ₹
  • विशाखापत्तनम-110.55 / 102.70 ₹


दिल्ली मे पेट्रोल का ऐसे बढ़ता गया दाम

  • Oct 17, 2021-105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021-105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021- 105.14 ₹/L
  • Oct 14, 2021-104.79 ₹/L
  • Oct 13, 2021-104.44 ₹/L
  • Oct 12, 2021-104.44 ₹/L
  • Oct 11, 2021-104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021-104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021-103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021 -103.54 ₹/L


दिल्ली मे डीजल का ऐसे बढ़ता गया दाम

  • Oct 17, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021-94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021- 93.87 ₹/L
  • Oct 14, 2021- 93.52 ₹
  • Oct 13, 2021/93.17 ₹/L
  • Oct 12, 202- 93.17 ₹/L
  • Oct 11, 2021- 93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021/92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021/92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021/92.12 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Tags:    

Similar News