भाजपा का पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा 50 लाख की घूसखोरी में गिरफ्तार, पहले से चल रहे हैं भ्रष्टाचार के मुकदमे

Punjab News : पंजाब के पूर्व BJP मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा (Sundar Shyam Arora) को 50 लाख रूपये की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। मंत्री पर यह कार्वाई विजिलेंस की तरफ से की गई है। सुंदर श्याम अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप था...

Update: 2022-10-17 03:16 GMT

Punjab News : पंजाब के पूर्व BJP मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा (Sundar Shyam Arora) को 50 लाख रूपये की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। मंत्री पर यह कार्वाई विजिलेंस की तरफ से की गई है। सुंदर श्याम अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर रविवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। 

इनपुट है कि, विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा के साथ उनके पीए मनी (PA Money) को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम (Vijilence Team) ने शनिवार रात उनके होशियारपुर स्थित को करीब ढाई घंटे तक खंगाला।

जब्त किया गया पासपोर्ट

विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वीरेंदर कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, पूर्व मंत्री अरोड़ा के खिलाफ एआईजी मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया है। वीरेंदर कुमार ने कहा कि एआईजी मनमोहन कुमार ने ब्यूरो से शिकायत की थी कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ चल रही जांच में मदद के बदले एक करोड़ रुपए की पेशकश की।

वीरेंदर कुमार ने बताया, अरोड़ा ने मनमोहन कुमार को 15 अक्टूबर को मौके पर ही 50 लाख रुपए देने और बाकी बाद में देने की बात कही थी। विजिलेंस टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।

कांग्रेस छोड़ थामा था BJP का दामन

दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत तीन मामलों की जांच कर रही थी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी थी। जब मंत्री को लगा कि वह जेल जा सकते हैं तो उन्होंने मामले की जांच कर रहे विजिलेंस एआईजी मनमोहन सिंह को ही रिश्वत देने का प्लान बनाया। उन्होंने अफसर को एक करोड़ रुपए रिश्वत देने की पेशकश की थी।

अधिकारी मनमोहन सिंह ने यह बात अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताई। इसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को काबू करने की योजना बनाई गई। पूर्व मंत्री को जीरकपुर के कॉस्मो मॉल के पास बुलाया गया। जहां पर वह 50 लाख रुपए लेकर पहुंचे। पहले से ही वहां ट्रैप लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 50 लाख रुपए भी बरामद कर लिए। सुंदर शाम अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

क्या हैं आरोप?

बता दें कि पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) के औद्योगिक प्लॉट के आवंटन में 'अनियमितताओं' को लेकर अरोड़ा की कथित भूमिका की जांच की जा रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने जानकारी दी कि विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वायड के एआईजी मनमोहन कुमार के बयान के आधार पर पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News