राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - अब चीनी कब्जे का सत्य भी मान लो

अपने ताजा ट्विट में राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी साहब अब आप एक और सत्य मान लो। एक बार फिर चौंकाने वाले अंदाज में लोगों का सामना करो और कह दो, चीन से भारतीय भूमि पर कब्जा कर रखा है।

Update: 2021-11-20 08:42 GMT

लुधियाना के चाकर में किसान रैली को संबोधित करते राहुल गांधी। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने एक दिन पहले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। तभी से वो विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। उनकी इस घोषणा के बाद से विरोधी दलों की ओर से उन हमला बोलने का सिलसिला आज भी जारी है। अपने ताजा ट्विट में राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा है कि मोदी साहब अब आप एक और सत्य मान लो। एक बार फिर चौंकाने वाले अंदाज में लोगों का सामना करो और कह दो, चीन से भारतीय भूमि पर कब्जा कर रखा है। राहुल गांधी के शब्दों में कहें तो पीएम मोदी को, 'अब चीनी कब्जे का सत्य भी मान लेना चाहिए'।

पीएम कहते हैं, चीन ने हमारी जमीन नहीं ली है


इससे पहले इसी मुद्दे पर 30 अक्टूबर 2020 को राहुल (Rahul Gandhi ) ने पणजी के पास कांग्रेस पार्टी की बैठक में कहा था कि देश में एक त्रासदी सामने आ रही है। चीनी हमारे देश में घुसते हैं, हमारी हजारों किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। लगभग दिल्ली के आकार की भूमि पर उनके द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वे आज भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठे हैं और पीएम कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है।

ये है भारत की सच्चाई

साथ ही उन्होंने कहा ये भी कहा था कि देश में भाई भाई के खिलाफ खड़ा है। देश बंटा हुआ है, नफरत फैलाई जा रही है और वही पांच-छह लोगों को फायदा पहुंच रहा है। सारी साजिश यही है कि वही पांच या छह लोग लाभान्वित हों। कोई फर्क नहीं पड़ता अगर देश जलता है, कोई फर्क नहीं पड़ता अगर पूरे देश में नफरत फैलती है, लेकिन उन्हीं पांच या छह लोगों को फायदा होना चाहिए। यही आज के भारत की सच्चाई है।

Also Read : Andhra Pradesh: जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोए पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, YSRCP के विधायकों पर पत्नी की बेइज्जती का लगाया आरोप

बता दें कि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद से कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। अब कांग्रेस के नेता मोदी सरकार के सभी अहम फैसले और चुनौतियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी सहित सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ बयान देने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर अपने ताजा ट्विट में कहा है कि यह जीत उनकी भी है जो लौट के घर ना आए…। हार उनकी ही है जो अन्नदाताओं की जान बचा ना पाए…।

Similar News