Reuters Journalist Found Dead : बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में मिला महिला पत्रकार का शव, पुलिस बोली- पति की प्रताड़ना से थी परेशान

Reuters Journalist Found Dead : पत्रकार श्रुति केरल के कसारागोद की रहने वाली थी। उनकी शादी अनिश कोयादान कोरोथ नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। दैनिक हेराल्ड समाचारपत्र के अनुसार पुलिस को महिला के अपार्टमेंट से 20 मार्च को लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा गया है कि महिला अपने पति से लगातार शोषण का शिकार हो रही थी।

Update: 2022-03-24 11:54 GMT

Reuters Journalist Found Dead : बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में मिला महिला पत्रकार का शव

Reuters Journalist Found Dead : बेंगलुरु (Bengaluru)की व्हाईटफिल्ड इलाके में गुरुवार 24 मार्च को पुलिस ने एक महिला पत्रकार का शव उनके आवास से बरामद किया गया है। महिला के परिवारवालों का कहना है कि वे कुछ दिनों से महिला से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। मृतका की पहचान 37 साल की श्रुति नारायण (Journalist Shruti Narayan) के रूप में की गयी है। वे पिछले नौ सालों से रायटर (Reuters) में संपादक के रूप में कार्य कर रही थी। बताया जाता कि जब कुछ दिनों से महिला से संपर्क नहीं हो पाया तो ​महिला के भाई निशांत ने उनके अपार्टमेंट पर गया। उन्होंने वहां देखा कि दरवाजा लॉक है। उन्होंने जब कुछ लोगों की मदद से दरवाजा को तोड़ा तो अंदर महिला पत्रकार की लाश पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार उनकी बॉडी डिकम्पोज होनी शुरू हो गयी थी, ऐसे में यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।

पत्रकार श्रुति केरल के कसारागोद (Kasaragod) की रहने वाली थी। उनकी शादी अनिश कोयादान कोरोथ नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। डेक्कन हेराल्ड (Deccan Herald)  समाचारपत्र के अनुसार पुलिस को महिला के अपार्टमेंट से 20 मार्च को लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा गया है कि महिला अपने पति से लगातार शोषण का शिकार हो रही थी। इसी रिपोर्ट के अनुसार महिला के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया है कि महिला का पति उसे पैसों के लिए प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं वह महिला के साथ अक्सर मारपीट भी करता था। महिला के भाई के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 306 और 498ए के तहत केस दर्ज कर ​लिया है।

डेक्कन हेराल्ड के अनुसार पुलिस गिरफ्तारी के लिए महिला के पति का सुराग ढूंढ़ने में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई के अनुसार इसी साल जनवरी में पति-पत्नी के बीच ​झगड़ा हुआ था, जिस दौरान उसके पति ने महिला को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी। पर सुरक्षाकर्मियों के बीच-बचाव के बाद महिला को बचाया जा सका था।

Tags:    

Similar News