आज साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 3.04 बजे तक रहेगा प्रभाव, 12.10 बजे रहेगा सबसे प्रभावी

इस वक्त सूर्यग्रहण लगा हुआ है। सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसका वैज्ञानिक आधार है और इससे धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं...

Update: 2020-06-21 05:32 GMT

जनज्वार, नई दिल्ली। आज सुबह 9.15 बजे से सूर्य ग्रहण लगा हुआ है। इस खगोलीय घटना का प्रभाव करीब छह घंटे रहेगा। भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव 3.04 बजे तक रहेगा। सूर्यग्रहण सर्वाधिक प्रभावी रूप में दिन के 12.10 मिनट पर दिखेगा। यह सूर्यग्रहण एशिया, अफ्रीका, प्रशांत व हिंद महासागर, यूरोप के कुछ हिस्सों व आस्ट्रेलिया से दिखेगा।

सूर्यग्रहण का केंद्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र को बताया गया है, जहां इसका प्रभाव सबसे पहले दिखना आरंभ हुआ। सूर्य ग्रहण दिन के 1.32 बजे तक दिखेगा और इसकी अधिकतम दृश्यता दिन के 11.42 बजे होगी।

सूर्य ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं और इसका वैज्ञानिक पक्ष भी है। सूर्यग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा पृथ्वी व सूर्य के बीच से गुजरता है। इस वजह से पृथ्वी के एक हिस्से के लिए सूर्य की छवि आंशिक रूप से अस्पष्ट हो जाती है। आज जो सूर्य ग्रहण लगा है कि वह एक कुंडलाकार या छल्लेनुमा सूर्यग्रहण है, जिसमें सूर्य की आकृति उस रूप में दिखेगी।

सूर्यग्रहण की आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशन साइंसेज नैनीताल द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग भी की जा रही है।

Tags:    

Similar News