TV News : जी हिंदुस्तान का आज शाम से प्रसारण हो सकता है बंद, दहशत में जी मीडिया के कर्मचारी

टीवी न्यूज : आज शाम से जी मीडिया ( Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल जी हिन्दुस्तान (Zee Hindustan) का प्रसारण बंद हो सकता है।

Update: 2022-11-25 07:45 GMT

TV News : जी हिंदुस्तान से आई बड़ी खबर, आज शाम से इसका प्रसारण हो सकता है बंद

TV News : देश के बड़े मीडिया समूहों में से एक जी मीडिया (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल 'जी हिन्दुस्तान' (Zee Hindustan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जी मीडिया' ने अपने इस चैनल को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस बात की अभी जी मीडिया की ओर से किसी ने पुष्टि नहीं की है।

जी हिन्दुस्तान के बारे में बताया जा रहा है कि यह चैनल आज शाम यानि 25 नवंबर से दिखाई नहीं देगा, यानि इसका प्रसारण बंद हो जाएगा। जी हिन्दुस्तान को इन दिनों वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा था। इस चैनल में फिलहाल 300 लोगों का स्टाफ कार्यरत है।

जी हिन्दुस्तान को बंद करने की रणनीति की वजह से इस चैनल में से तमाम एंप्लॉयीज को पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि एक तो वित्तीय स्थिति और दूसरा इस चैनल का कंटेंट 'जी न्यूज' (Zee News) के लगभग समान होने के कारण इसे बंद करने का फैसला प्रबंधन ने लिया है। मेन बात यह है कि बिजनेस नहीं मिल रहा है। चैनल घाटे में है। सेलरी तक निकाल नहीं पा रही मार्केटिंग टीम। यही वजह है कि प्रबंधन ने चैनल को बंद करने का सख्त फैसला लिया है।

जब जी हिन्दुस्तान को लॉन्च किया गया था उस वक्त इसके सीईओ और एडिटर इन चीफ जगदीश चंद्रा हुआ करते थे। जगदीश चंद्रा जब जी मीडिया से अलग हुए तो इसकी कमान ब्रजेश कुमार सिंह को सौंप दी गई। ब्रजेश को मुक्त कर पुरुषोत्तम वैष्णव को बिठाया गया। पुरुषोत्तम के बाद संपादक के रूप में शमशेर सिंह को लाया गया और तबसे शमशेर ही चैनल चला रहे हैं। फिलहाल, जी मीडिया में हर कोई दहशत में है कि कहीं उसकी न बलि चढ़ जाए।

बता दें कि साल 2020 में तत्कालीन सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव के नेतृत्व में इस चैनल को नया रूप (revamp) दिया गया था। उस समय शमशेर सिंह मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे। समाचार4मीडिया ने इस बारे में 'जी हिन्दुस्तान' के मैनेजमेंट से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल वहां से कोई जवाब नहीं मिल सका है। यानि जी मीडिया की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News