Agra Top News: पहले प्रेम विवाह किया फिर पत्नी पर सुसाइड करने का बनाया दबाव, जानिए पूरा मामला

Agra Top News: आगरा में सामूहिक तीन आत्महत्या के मामले में चौकाने वाली बात सामने आयी है। पुलिस को छानबीन के दौरान दो पन्ने का सोसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट मृतक की पत्नी द्वारा लिखाया गया है।

Update: 2022-07-07 03:57 GMT

Agra Top News: पहले प्रेम विवाह किया फिर पत्नी पर सुसाइड करने का बनाया दबाव, जानिए पूरा मामला

Agra Top News: आगरा में सामूहिक तीन आत्महत्या के मामले में चौकाने वाली बात सामने आयी है। पुलिस को छानबीन के दौरान दो पन्ने का सोसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट मृतक की पत्नी द्वारा लिखाया गया है। जिसके अनुसार पति सोनू पत्नी गीता और बेटी सृष्टि पर आत्महत्या करने के लिए दवाब बना रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जब से सोनू हरिद्वार से आगरा आया बेरोजगार था। कोई काम ना होने से उसका सारा खर्च माता-पिता उठाते थे।

यूपी में आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 निवासी सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और 10 साल का बेटा श्याम घर में रहते थे। 5 जुलाई को मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जागा तो उसने पिता, मां और बहन के शव फंदे से लटके देख। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने तीनों को नीचे उतारा, तब बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

दंपती और उसकी बेटी की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस को घर में छानबीन के दौरान दो पन्ने का एक कॉपी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। यह सुसाइड नोट मृतक की पत्नी द्वारा लिखाया गया है। जिसके अनुसार पति सोनू पत्नी गीता और बेटी सृष्टि पर आत्महत्या करने के लिए दवाब बना रहा था।

सोनू के पिता रणधीर शर्मा ट्रांसपोर्ट नगर में गाडियों की बॉडी बनाने का काम करते हैं। बेटा,बहू,व नातिक की मौत से टूट गये। दो पेज के सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि जब से हरिद्वार से आगरा आए हैं। कोई काम नहीं कर रहे हैं। घरवालों पर बोझ बने हुए हैं। पत्नी की तरफ से लिखा गया है कि यह कहते हैं कि आत्महत्या कर लो, अगर नहीं करोगे तो मैं मार दूंगा। सुसाइड नोट में गीता का नाम लिखा हुआ है। अंगूठा भी लगाया गया है। आशंका जताई जा रही कि सुसाइड नोट बेटी सृष्टि से लिखवाया गया।

पुलिस को जांच दौरान पता चला कि बेटा श्याम सुबह जागा और घर के पास रहने वाली बुआ के पास चला गया। बुआ ने उसे घर से एक कटोरी में आटा लाने के लिए कहा था। मगर, श्याम जाने के लिए राजी नहीं हुआ। बुआ के पूछने पर रोते बिलखते हुए बताया कि माता,पिता और बहन लटक रहे। यह सुनकर मृतक के बहन के होश उड़ गये कोहराम मच गया। जहां सामूहिक आत्महत्या का दृश्य देख लोग भूले नहीं थे। घर म़े सोसाइड नोट मिलने आत्महत्या कारणों के खुलासे परिवार को गहरा सदमा लगा है। बुजुर्ग माता-पिता के सामने बेटा,बहू,नातिन की अर्थी एक साथ निकली सभी बिलख पड़े। करीब प्रंदह साल पहले सोनू ने प्रेम विवाह किया था।

Tags:    

Similar News