Aligarh Gas Leak: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा कर्मचारी हुए बेहोश, एक महिला की मौत

Aligarh Gas Leak: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) की मीट फैक्ट्री (Meat Factory) में गुरुवार को (यानी आज) अमोनिया गैस लीक (Ammonia Gas Leak) हो गई। जिसके बाद इलाके में गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई।

Update: 2022-09-29 07:54 GMT

Aligarh Gas Leak: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा कर्मचारी हुए बेहोश, एक महिला की मौत

Aligarh Gas Leak: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) की मीट फैक्ट्री (Meat Factory) में गुरुवार को (यानी आज) अमोनिया गैस लीक (Ammonia Gas Leak) हो गई। जिसके बाद इलाके में गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। इसी कारण फैक्ट्री में काम कर रहें 100 से ज्यादा मजदूरों हालत बिगड़ गई है। वही इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि बाकि मजदूरों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना रोरावर थाना क्षेत्र के अल दुआ मीट फैक्ट्री की है। घटना की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और राहत कार्य में जुट हुआ है। बताया जा रहा है कि काफी देर तक फैक्ट्री मालिक ने घटना को छिपाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार रोरावर थाना क्षेत्र के मथुरा बाईपास स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री में अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा।  Aligarh Al Dua Meat Factory Poisonous Gas Leak Employees Affected Know How Incident Happend

अमोनिया गैस के रिसाव के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Jawaharlal Nehru Medical College) में करीब 45 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य मजदूरों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में कई बच्चे बेहोश भी हो चुके हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News