UP : तमंचा तानकर फौजी ने तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महिला का आरोप है कि फौजी रात में घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया, विरोध करने पर तलाकशुदा महिला के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी गई....
file photo
मेरठ, जनज्वार। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ स्थित टीपीनगर क्षेत्र में एक फौजी ने तलाकशुदा महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर मेरठ पुलिस ने फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां एक तलाकशुदा महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले फौजी कपिल ने रविवार 10 जनवरी की रात महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। सोमवार 11 जनवरी को पीड़िता परिजनों के साथ टीपी नगर थाने में पहुंची।
महिला का आरोप है कि फौजी रात में घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसका विरोध करने पर तलाकशुदा महिला के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। महिला डर गई और आरोपी फौजी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की जानकारी सेना के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी, जहां पर उसकी पोस्टिंग है।