Prabhakar Sail Dies: आर्यन खान ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सेल की मौत, जानिए क्या हुआ

Prabhakar Sail Dies: आर्यन खान ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सेल की मौत, जानिए क्या हुआ

Update: 2022-04-02 06:43 GMT

Prabhakar Sail Dies: आर्यन खान ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सेल की मौत, जानिए क्या हुआ

Prabhakar Sail Dies: आर्यन खान (Aryan Khan) ड्रग केस में एनसीबी (NCB) के अहम गवाह प्रभाकर सेल (prabhakar sail dead) का निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभाकर सेल के वकील ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सेल का निधन हुआ है. वकील ने कहा कि शुक्रवार को चेंबूर के माहुल इलाके में अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है. आर्यन खान ड्रग केस में वो अहम गवाह थे.


कौन थे प्रभाकर सेल

गौरतलब है कि, प्रभाकर सेल (prabhakar sail dead) एनसीबी की गवाह किरण गोसावी के अंगरक्षक थे. ड्रग केस को लेकर उन्होंने कहा था कि, गोसावी ने क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद एक शख्स से 50 लाख रुपये लिए थे. सेल मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में एक स्वतंत्र गवाह थे, प्रभाकर सेल ने ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

आर्यन खान भी हैं केस में आरोपी

इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को भी आरोपी बनाया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें बेल मिल गई है. दरअसल, आर्यन खान को बीते साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के समीप एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था. जहाज में मौजूद आरोपियों पर प्रतिबंधित ड्रग्स को कथित रूप से रखने, सेवन करने और खरीद-बिक्री को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Tags:    

Similar News