Badaun News: तांत्रिक ने महिला की आंख में मंत्र पढ़कर फेंका पानी, रोशनी गयी

Badaun News: यूपी के बदायूं में सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां तांत्रिक ने एक महिला की रोशनी छीन ली। पुलिस तंत्र मंत्र करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।;

Update: 2022-07-05 14:30 GMT
Badaun News: तांत्रिक ने महिला की आंख में मंत्र पढ़कर फेंका पानी, रोशनी गयी

Badaun News: तांत्रिक ने महिला की आंख में मंत्र पढ़कर फेंका पानी, रोशनी गयी

  • whatsapp icon

Badaun News: यूपी के बदायूं में सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां तांत्रिक ने एक महिला की रोशनी छीन ली। पुलिस तंत्र मंत्र करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा 5 जुलाई दो तांत्रिक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेड़ादास गांव पहुंचे थे। तांत्रिकों ने एक महिला को झांसे में लेते हुए कहाकि वह उसकी आंखों की तकलीफ को दूर कर देंगे। महिला तांत्रिकों पर भरोसा कर लिया। तांत्रिक ने कोई मंत्र पढ़ने का नाटक किया और फिर महिला के आंखों में पानी जैसा कोई पदार्थ फेंक दिया।


इससे अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। और उसे दिखाई देना भी बंद हो गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तांत्रिक इसी दौरान वहां से भाग खड़े हुए। मामले की जानकारी करके पीछा करते हुए ओरछी चौराहे के पास दोनों तांत्रिकों को पकड़ लिया।

वहां करीब एक घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीण दोनों को पकड़ कर दोबारा गांव लेकर आये। घटना की बावत पुलिस को पूरी जानकारी दी गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूरे मामले की जांच कर रही। वहीं महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Tags:    

Similar News