Bijnor Crime News: बिजनौर में इलाज के दौरान पत्नी की हो गई मौत, पति ने कथित डॉक्टर को मारी गोली

Bijnor Crime News: बिजनौर जिले में डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ इलाज के दौरान पत्‍नी की मौत हो गई तो बदला लेने लिए पति ने डॉक्‍टर को गोली मार दी।

Update: 2022-01-01 10:51 GMT

Dumka repeat in Delhi : अरमान अली ने एक तरफा प्यार में 9वींं की छात्रा को मारी गोली, दिल्ली पुलिस की लापरवाही आई सामने

Bijnor Crime News: बिजनौर जिले में डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ इलाज के दौरान पत्‍नी की मौत हो गई तो बदला लेने लिए पति ने डॉक्‍टर को गोली मार दी।  आप को बता दें नांगल थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी तिलकराम कामराजपुर में चिकित्सक है। गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों को उन्हें गोली मार दी थी। गोली सीने के पास लगी थी। डॉक्टर का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में गांव कामराजपुर निवासी सलमान और महमूद के खिलाफ दर्ज की गई है।

इलाज में लापरवाही का आरोप

आरोप है कि कुछ समय पूर्व उपचार के दौरान सलमान की पत्नी की मौत हो गई थी। सलमान ने तिलकराम का इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। आशंका है कि इसका बदला लेने के लिए उसने डॉक्टर को गोली मारी है। एसओ रविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

बिजनौर जिले के नांगलसोती में गुरुवार को क्लीनिक से घर जा रहे एक चिकित्सक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। चिकित्सक की हालत नाजुक बताई जा रही थी। पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी। शेखपुर निवासी तिलकराम (29) पुत्र धर्मवीर सैनी ग्राम कामराजपुर में चिकित्सक है। गुरुवार को भी वह लगभग सात बजे क्लीनिक से घर जा रहा था। नांगल सोती थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी अभीपुरा के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने तिलकराम को गोली मार दी। घटना में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिलकराम को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस आरोपितों को कल से खोजने में लगी थी। पुलिस दोनों आरोपितों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Tags:    

Similar News