Jaya Bachchan Shrap: BJP MLA सुरेंद्र सिंह का शर्मनाक बयान, जया बच्चन को कहा 'अब नर्तकी भी देने लगी श्राप'

Jaya Bachchan Shrap: विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) ने अब समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) को ‘श्राप’ वाले बयान पर विवादित बात बोल दी है।

Update: 2021-12-24 10:26 GMT

Jaya Bachchan Shrap: BJP MLA सुरेंद्र सिंह का शर्मनाक बयान, जया बच्चन को कहा ‘अब नर्तकी भी देने लगी श्राप’

Jaya Bachchan Shrap: विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) ने अब समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) को 'श्राप' वाले बयान पर विवादित बात बोल दी है। बीजेपी विधायक ने कहा कि पहले तपस्वी श्राप या आशीर्वाद देते थे, कलयुग में अब नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यही कलयुग का असली स्वरूप है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी पर भी टिप्पणी की।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र जरूर 21 साल होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही 50 साल के बाद पुरुषों के शादी न करने का भी कानून बनना चाहिए। यह भी एक सामाजिक कुरीति है। उन्‍होंने कहा कि हमारे नेता लोग, जैसे दिग्विजय सिंह को देखें ही होंगे उन्‍होंने 70 साल की उम्र में 25 साल की लड़की से शादी की।


दरअसल, भाजपा विधायक गुरुवार को बैरिया में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने संसद में जया बच्चन के गुस्से और श्राप वाले बयान पर उनसे सवाल किया तो जवाब में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह कलयुग है। पहले तो आशीर्वाद या श्राप त्यागी, तपस्वी और साधक दिया करते थे लेकिन अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है। यही असली कलयुग का स्वरूप है।

बता दें कि राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस दौरान जया बच्चन भाजपा के सांसदों पर भड़क गईं। जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं।

Tags:    

Similar News