BKU News : BKU में दो फाड़ के बाद टिकैत बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, राहुल मुखिया ने खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी

BKU News : मुजफ्फरनगर निवासी एक शख्स ने आरोप लगाया है कि बीकेयू प्रमुख नरेश और उनके भाई राकेश टिकैत ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।

Update: 2022-05-23 08:58 GMT

Kisan Andolan की जरूरत पड़ी तो एक इंच भी नहीं हटेंगे पीछे, राकेश टिकैत की चेतावनी, बिजली संकट और लाउडस्पीकर विवाद पर क्या बोले

BKU News : भारतीय किसान यूनियन के कद्दावर नेता नरेश टिकैत ( Naresh Tikait ) और राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय किसान यूनियन ( BKU ) में फूट का सामना करने के बाद टिकैत बंधुओं ( Tikait Brothers )  पर सरकारी जमीन हड़पने के आरोपों की जांच का सामना कर रहे हैं। ये आरोप उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव ( Sisauli Village ) के रहने वाले राहुल मुखिया ( Rahul Mukhiya ) ने लगाए हैं। राहुल मुखिया का दावा है कि बीकेयू प्रमुख नरेश टिकैत और उनके भाई राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। लोग उनके डर से कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

सिसौली गांव निविासी राहुल मुखिया ( Rahul Mukhiya ) का आरोप है​ कि एक दशक पहले सिसौली में तालाब बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन का आवंटन किया गया था। सिसौली में तालाब निर्माण के बदले टिकैत बंधुओं ने उसे मिट्टी से भर दिया और उस पर अवैध रूप से आवासीय संपत्तियों का निर्माण करल लिया।

केंद्रीय मंत्री बालियान को भी है इसकी जानकारी

जिला स्तर के अधिकारियों को इस मुद्दे के बारे में जानकारी दी है। इस बाबत लिखित में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को भी स्थिति से अवगत कराया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

FIR दर्ज होते ही होगी कार्रवाई

राहुल मुखिया ( Rahul Mukhiya ) के दावों के बारे में बुढाना क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि शिकायत दर्ज होने की स्थिति में नियमानुसार जांच की जाएगी। हम मामले की जांच करेंगे और तदनुसार कार्रवाई करेंगे।।

जांच न होने पर मोदी और योगी से करेंगे शिकायत

राहुल मुखिया ( Rahul Mukhiya ) ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्याय की गुहार लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे।

राहुल मुखिया के आरोप निराधार : नरेश टिकैत

BKU News : दूसरी तरफ नरेश टिकैत ( Naresh Tikait ) ने कहा कि राहुल मुखिया के आरोप निराधार हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये लोग हम पर आरोप क्यों लगा रहे हैं। हमने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया, सभी आरोप निराधार हैं। बता दें कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हुआ था। साथ ही बीकेयू के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रहे राजेश सिंह चौहान ने नए संगठन का ऐलान किया था। राजेश सिंह चौहान ने नए संगठन का नाम भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक रखा है। भारतीय किसान यूनियन ने चौहान समेत सात पदाधिकारियों को बर्खास्‍त कर दिया है।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Similar News