Budaun News Today: सत्संग में आयी तीन महिलाओं को पिकअप ने रौंद दिया, हुई मौत, सभी बुलंदशहर की रहने वाली
Budaun News Today: यूपी में बदायूं-मेरठ हाइवे पर दहगवां उस्मानपुर के पास पिकअप ने सत्संग से लौटी तीन महिलाओं को आज शुक्रवार सुबह रौंदा दिया। घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।
Budaun News Today: सत्संग में आयी तीन महिलाओं को पिकअप ने रौंद दिया, हुई मौत, सभी बुलंदशहर की रहने वाली
Budaun News Today: यूपी में बदायूं-मेरठ हाइवे पर दहगवां उस्मानपुर के पास पिकअप ने सत्संग से लौटी तीन महिलाओं को आज शुक्रवार सुबह रौंदा दिया। घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। हादसा दहगवां के उस्मानपुर गांव में हुआ। यहां सत्संग में भाग लेने पहुंचीं महिलाएं शौच के लिए सड़क पार रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक दहगवां के उस्मानपुर गांव में हाइवे किनारे ही भोले बाबा का सत्संग चल रहा है। इसमें काफी संख्या में गांवों के लोग जुट रहे हैं। सत्संग में शामिल होने बुलंदशहर इलाके की महिलाएं भी उस्मानपुर गांव पहुंची थीं। तभी तेज रफ्तार गुन्नौर से सहसवान की ओर आ रही पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रही महिलाओं को रौंद दिया। तीनों महिलाएं सत्संग में शामिल होने के बाद चौचक्रिया के लिए निकली थी तभी सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते
जरीफनगर पुलिस पहुंची और तीनों को सीएचसी दहगवां एवं सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर सत्संग श्रद्धालुओं में कोहराम मच गया।
पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्ववाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मरने वाली महिलाओं की पहचान शकुंतला देवी (48) पत्नी मीलाल गांव औरंगाबाद कसेर कलां थाना डिवाई, सरोज (45) पत्नी राजू निवासी कसेर कलां थाना डिवाई, रामवती (53) पत्नी ओम प्रकाश ग्राम नंदोई थाना राजघाट जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। बताया मृतक परिजनों को घटना की सूचना दे दी।