EXCLUSIVE : सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकने वाला निकला दीपक शर्मा, BJP नेताओं से है आरोपी के करीबी रिश्ते
हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद मृतका के घर सोमवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। आरोपी का नाम दीपक शर्मा बताया जा रहा है, जो एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जनज्वार। हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद मृतका के घर सोमवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। आरोपी का नाम दीपक शर्मा बताया जा रहा है, जो एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीमान @SanjayAzadSln जी ,
— | Arif Khan | (@ArifKIndian) October 5, 2020
आज आपके ऊपर हमला करने वाला यही व्यक्ति है ।। @rakhibirla जी आपको भी ज्ञात हो ।। pic.twitter.com/jIzkwLMB1p
पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में राखी विडलान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीना एलओपी नेता मौजूद थे। इन सभी की मौजूदगी में आप सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकी गई थी।
संजय सिंह पर स्याही फेंके जाने के बाद एक य्वीटर यूजर आरिफ खान ने संजय सिंह व राखी बिड़लान को टैग करते हुए आरोपी की तीन फोटो डालकर ट्वीट किया है। इन फोटुओं में आरोपी एडीजी प्रशांत कुमार के साथ नजर आ रहा है। दूसरी में भाजपा नेता गिरीराज सिंह के साथ तो तीसरी फोटो में आरोपी एक अन्य भाजपा नेता के साथ नजर आ रहा है।
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने एडीजी के साथ वाली फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा है 'अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ।' ट्वीटर पर जारी हो रहीं एक के बाद ये तस्वीरें अगर सही हैं तो एक बात ये साफ होती है कि संजय सिंह पर स्याही फेंकने वाला आरोपी दीपक शर्मा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है।