Siddharthnagar News: जूता ना भीगे इसलिए ट्रैक्टर से नहीं उतर रहे थे SO साहब, चप्पल में पहुँचे सांसद ने जमकर हड़काया - Video

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज (Dumariyaganj) सीट से भाजपा सांसद (BJP MP) चप्पल पहनकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले थे। इसी दौरान उन्होने ट्रैक्टर पर घूम रहे थानाध्यक्ष महोदय को अपने पास बुलाया। पास बुलाने के बाद सांसद महोदय ने थानेदार को जो जमकर हड़काया है...

Update: 2022-10-13 06:34 GMT

Siddharthnagar News: जूता ना भीगे इसलिए ट्रैक्टर से नहीं उतर रहे थे SO साहब, चप्पल में पहुँचे सांसद ने जमकर हड़काया

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज (Dumariyaganj) सीट से भाजपा सांसद (BJP MP) चप्पल पहनकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले थे। इसी दौरान उन्होने ट्रैक्टर पर घूम रहे थानाध्यक्ष महोदय को अपने पास बुलाया। पास बुलाने के बाद सांसद महोदय ने थानेदार को जो जमकर हड़काया है, तो दरोगा जी के मुँह से एक लफ्ज नहीं फूटा। सांसद और थानाध्यक्ष के बीच गरमागरमी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

पूरा मामला डुमरियागंज के बिजौरा का है। जहां, हाल ही में सांसद जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) बाढ़ क्षेत्र में पहुंचे तो देखा कि त्रिलोकपुर थाने के SO विद्याधर कुशवाहा ट्रैक्टर में बैठे आराम कर रहे थे। सामने सांसद को देखकर भी वह छाता लगाए ट्रैक्टर में बैठे रहे, जिसे देख सांसद जगदंबिका ने उन्हें बुलाया और जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि आपका जूता न भीगे इसलिए ट्रैक्टर पर बैठे हो, इस समय लोगों को आपकी जरूरत है, आपने नाव की व्यवस्था करवाई? क्षेत्र की जरूरतों को पूरी करने के लिए कलेक्टर को बताया क्या?

पूरा मामला यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का है, जहां राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी और बानगंगा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से ज्यादातर गांव जलमग्न हो गए हैं। इन्हीं गांव के लोगों से मिलने और उनका दुख दर्द जानने सांसद जगदम्बिका पाल (Jagdambika Pal) पानी में खुद उतरे थे, पैर पानी में थे। हर जगह पानी से परेशान लोगों की समस्या सुन रहे थे, तभी वहां त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ट्रैक्टर पर बैठ कर पहुंचे, फिर जो हुआ वो आप खुद ही ऊपर शेयर किए गए वीडियो में देख लीजिए।

बता दें कि, लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से सिद्धार्थनगर जिले में राप्ती, पुराना राप्ती, बाणगंगा, घोघी जैसी पहाड़ी नदी और नाले उफान पर हैं। पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 1998 की तरह बाढ़ के हालात बन रहे हैं। ऐसे में जिले का शासन और प्रशासन लगातार बाढ़ की चपेट में आए लोगों की मदद में जुटे हैं। हाल ही में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने थानाध्यक्ष (SO) को जमकर फटकार लगाई।  

डीएम को दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने हाल ही में सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित गांव बिजोरा का जायजा लिया। बाढ़ के पानी में घुसकर वहां फंसे ग्रामीणों तक पहुंचे और सांसद ने जिलाधिकारी (District Magistrate) को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News