Fatehpur News: 3 सीटर ऑटो रिक्शा में 27 सवारियां देख पुलिस के होश उड़ें- वायरल हुआ वीडियो

Fatehpur News: एक आटो रिक्शा में 27 सवारियां बैठी देख बिन्दकी पुलिस भी हैरान रह गई। सभी 10 जुलाई रविवार को बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद घूमने को निकले थे। पुलिस ने आटो रिक्शा सीज कर दिया है।

Update: 2022-07-11 10:16 GMT

Fatehpur News: 3 सीटर ऑटो रिक्शा में 27 सवारियां देख पुलिस के होश उड़ें- वायरल हुआ वीडियो

Fatehpur News: एक आटो रिक्शा में 27 सवारियां बैठी देख बिन्दकी पुलिस भी हैरान रह गई। सभी 10 जुलाई रविवार को बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद घूमने को निकले थे। पुलिस ने आटो रिक्शा सीज कर दिया है।

मामला यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बा का है। लोग उस समय दंग रह गए जब एक ऑटो रिक्शा में 27 लोगों को बैठे देखा। सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी आसानी से देखी जा सकती। जबकि विक्रम,टाटा,मैजिक आदि गाडियों को सात सवारियों का परमिट मिला है। 27 सवारियां एक आटो रिक्शा में बैठी थी इंटरनेट सोसल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा जो लोगों को हैरान कर देने वाला है। 

इस नजारे को देख पुलिस हरकत में आयी और  तुरंत ऑटो रिक्शा रुकवाया और सभी सवारियों को बाहर उतारा गया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा सीज कर दिया है। मानक से ज्यादा सवारियां बैठाने पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। 

जिले के पुलिस के लिए यह तो एक नमूना भर है। क्षमता से अधिक सवारियां भरके रोड में फरार्टे भरते वाहन देखे जा सकते। जो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। रोड में दौडने वाले अनेक विक्रम,टाटा मैजिक, आटो रिक्शा मियाद यानी परमिट भी खो चुके है।

इसके बाद भी सवारियां को ढो रहे। जो पुलिस पर सवाल खड़ा करती। सोशल मीडिया पर जब 27 सवारियों से भरी ऑटो रिक्शा का वीडियो वायरल हुआ तो यातायात नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है। वायरल वीडियो में बिन्दकी कोतवाली पुलिस आटों रिक्शा में बैठी सवारियों की गिनती कराते दिखाई दे रही है।

Tags:    

Similar News