Fatehpur News: दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया ऐसा काम, मच गया कोहराम

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला सनसनी खेज मामला सामने आया है। जब दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन दंग रह गई और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दुल्हन की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।;

Update: 2022-07-04 13:28 GMT
Fatehpur News: दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया ऐसा काम, मच गया कोहराम

file photo

  • whatsapp icon

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला सनसनी खेज मामला सामने आया है। जब दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन दंग रह गई और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दुल्हन की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

मामला औंग थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 3 जुलाई रविवार को लड़की की शादी का आयोजन औंग के एक गेस्ट हाउस में था। बरात कानपुर जिले के महाराजपुर थाना के एक गांव से आई थी। बारातियों को धूमधाम से नाश्ता-पानी कराया गया और रात गाजे-बाजे के साथ अगवानी की रस्म शुरू हुई। सभी की खुशियों में लोग व्यस्त थे।


बताया जाता है कि शादी में सरीक हुए रिस्तादार और जनाती और बराती द्वारचार में व्यस्त थे। इसी दौरान दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन गुस्सा गई। इसका एहसास दुल्हन ने परिजनों को नहीं हो पाया। वह कमरें में पहुंची और जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब दुल्हन की हालत बिगड़ी नजारा देख परिजन युवती को औंग के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक युवती की हालत गंभीर बतायी। ओर कानपुर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन युवती को कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन वापस आये युवती का अंतिम संस्कार कर दिया । औंग प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।

बरात वापस लौटी

दुल्हन के जहरीला पदार्थ खाने शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मामले की जानकारी दूल्हा को हुई बरात लेकर वापस लौट गये। सभी घटना को लेकर परेशान दिखे।

Tags:    

Similar News