Firozabad News: फिरोजाबाद में 60 वर्षीय साध्वी के हाथ पैर बांधकर युवक ने किया दुष्कर्म, जानिए कौन है आरोपी

Firozabad News, Firozabad Samachar पति के मौत के बाद गृहस्थ आश्रम छोड़कर 60 वर्षीय साध्वी गांव के बाहर कोठरी बना कर रहती थी। उसके परिजन गांव में रहते है।

Update: 2022-08-21 06:11 GMT

Firozabad News: फिरोजाबाद में 60 वर्षीय साध्वी के हाथ पैर बांधकर युवक ने किया दुष्कर्म, जानिए कौन है आरोपी

Firozabad News, Firozabad Samachar। पति के मौत के बाद गृहस्थ आश्रम छोड़कर 60 वर्षीय साध्वी गांव के बाहर कोठरी बना कर रहती थी। उसके परिजन गांव में रहते है। पड़ोस के गांव का एक युवक साध्वी के कोठरी में पहुंचा और बंधक बना कर दुष्कर्म किया। पिछले दिन शनिवार को बेटी खाना लेकर मां के पास पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था चीखने की आवाज आ रही थी। वापस घर आयी परिजनों को बताया, जब तक लोग पहुंचते आरोपी फरार हो गया। साध्वी अर्द्धनग्न हालत में मिली। बेटी मां को लेकर थाने पहुंची तहरीर दी है।

सिरसागंज इलाके के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा गृहस्थ आश्रम छोड़कर गांव से करीब एक कि.मी. की दूर कोठरी में रहती है। वह साध्वी का चोला धारण कर पूजा पाठ करती है। जिस स्थान पर कोठरी में वृद्धा निवास करती है, वह जगह वृद्धा की बताई जा रही है। जबकि वृद्धा का परिवार गांव में रहता है। 20 अगस्त शनिवार सुबह करीब 10 बजे पीड़िता की बेटी मां को खाना देने के लिए गई तो कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। वृद्धा चीख रही थी।  वृद्धा की बेटी ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने गांव के लोगों को बुलाया। इसी दौरान आरोपी कोठरी का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गया।

लोग दृश्य देख दंग रह गये

मामले की जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कोठरी के अंदर जाकर देखा तो अंदर का दृश्य देख सभी लोग दंग रह गए। कोठरी के अंदर वृद्धा अर्धनग्न पड़ी थी। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

बेटी ने दी घटना की तहरीर

पीड़िता की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने गांव नगला मदारी निवासी नीरज उर्फ नीरा के खिलाफ वृद्धा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की बेटी की तहरीर पर नीरज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी युवक का था आना-जाना 

पति की मौत के बाद वृद्धा ने गृहस्थ जीवन त्याग कर साध्वी का चोला ओढ़ लिया था। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर प्लॉट में कोठरी बनाकर पर रहती है। वहीं पर उसने पूजा घर बना लिया। सुबह शाम भजन करने के साथ ही रात्रि को वहीं विश्राम करती है। वहीं थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि जिस प्लॉट में साध्वी निवास करती है। वहां आसपास जंगल है। साध्वी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरोपी युवक नीरज का साध्वी के आसपास आना जाना रहता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल बताई गई है। 

बताते हैं कि आरोपी का गांव साध्वी की कोठरी के पास है। जबकि साध्वी का गांव उसकी कोठरी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर है। जहां साध्वी निवास करती है। वहां पर ग्रामीण पशु भी बांधते हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Tags:    

Similar News