हम लोग Zomato या Swiggy सर्विस नहीं चला रहे, मदद चाहिए तो चौकी तक आइये- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से Viral हुए DM साहब

Ambedkarnagar News: यूपी के अंबेडकरनगर में घाघरा नदी उफान पर है। नदी के विकराल रूप धारण कर लेने से बाढ़ का पानी अब गांवों में पहुंचकर लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है...

Update: 2022-10-13 15:29 GMT

हम लोग Zomato या Swiggy सर्विस नहीं चला रहे, मदद चाहिए तो चौकी तक आइये- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से Viral हुए DM साहब

Ambedkarnagar News: यूपी के अंबेडकरनगर में घाघरा नदी उफान पर है। नदी के विकराल रूप धारण कर लेने से बाढ़ का पानी अब गांवों में पहुंचकर लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच जिले के DM, ADM, SDM बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए पहुंचे।

DM ने बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों से अपील की, कि वे बाढ़ चौकियों और राहत शिविर केंद्रों में आकर रहें। यहां पर लोगों के लिए मेडिकल चेकअप, शुद्ध पानी और खाने पीने सहित ठहरने की पूरी व्यवस्था है। इसके बाद उन्होंने कहा, अब अगर आप लोग घर पर रहेंगे तो हम लोग घर-घर खाना थोड़े न पहुंचवा पाएंगे, सरकार कोई Zomato और Swiggy सर्विस तो चला नहीं रही। सोशल मीडिया में DM साहब का यह Video Viral हो रहा है।

गांवों में 3 से 4 फीट घुसा पानी

घाघरा के बढ़े जलस्तर से गांवों में पानी घुसने के बाद प्रशासन भी सतर्क हुआ है। बाढ़ चौकिया और राहत शिविर स्थापित कर लोगो को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। DM, ADM, SDM से लेकर राजस्व विभाग की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। राहत सामग्री दवा आदि पहुंचाने का दावा कर रहे है। डीएम ने आज टांडा क्षेत्र के अवसनपुर और महरीपुर गांव में पहुंचे और बताया की कुछ घरों में पानी घुस गया है। कुछ गांवों में 3 से 4 फूट तक पानी घुस गया है।

दो तहसीलें अधिक प्रभावित

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करता प्रशासन

प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए लग गया है। बाढ़ चौकियों और राहत शिविर स्थापित कर आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि जिले की दो तहसील टांडा और आलापुर के गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। बाढ़ से पहले फसलें प्रभावित हुई, उसके बाद पानी गांवों में पहुंच गया और अब लोगो के घरों भी बाढ़ का पानी घुस रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगो को अपने और परिवार के साथ पशुओं की चिंता भी सता रही है कि अपने खाने की व्यवस्था करे या फिर जानवरों के चारे की। बाढ़ का विकराल रूप लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग भयभीत है। टांडा में गांव के साथ साथ शहर में भी पानी पहुंच गया है।

मदद पाने के लिए आगे आएं लोग- DM

इलाके में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी सैमुअल पाल (Samuel Pal) एन का एक बेतुका बयान सामने आया है। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए वायरल हुए वीडियो में DM कह रहे हैं कि हम जोमैटो नही चला रहे है कि घर तक खाना पहुंचाएंगे। मदद लेनी है तो बाढ़ चौकी तक आना ही होगा। इसीलिए बाढ़ चौकी स्थापित किया जाता है।

Tags:    

Similar News