कानपुर में भाजपा नेता विकास दुबे की हॉट तस्वीरें हुई वायरल, कहा मुझे फंसाने की हो रही साजिश

विकास का कहना है कि ये उन्हें फंसाने की साजिश है। यह फोटो एडिट करके बनाई गई है। इसकी फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे 20 साल से बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कम उम्र में पार्टी में इतनी ऊंची पकड़ बना ली है, जिस वजह से विरोधी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं..

Update: 2021-06-10 09:46 GMT

भाजपा नेता विकास दुबे की नेपाली लड़की के साथ आपत्तिजनक फोटो सामने आई है.जिससे पार्टी की भी किरकिरी हो रही. photo - social media

जनज्वार, कानपुर। यूपी के कानपुर में एक भाजपा नेता की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे एक युवती के साथ अंतरंग हालत में दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीरें 2 साल पहले की बताई जा रही है। 

विकास दुबे के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। विकास की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बीजेपी नेता का ऐसे आपत्तिजनक फोटो सामने आने के बाद तमाम लोग भाजपाइयों के संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं।

विकास दुबे की ये तस्वीर नेपाल के काठमांडू की बताई जा रही है। 2 साल पहले विकास नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद उन्होंने युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थी। 


फोटो के वायरल होने के बाद विकास दुबे सफाई देने मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि ये उन्हें फंसाने की साजिश है। यह फोटो एडिट करके बनाई गई है। इसकी फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे 20 साल से बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कम उम्र में पार्टी में इतनी ऊंची पकड़ बना ली है, जिस वजह से विरोधी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विकास दुबे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। विकास के पास कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगभग 17 जिले हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष इन जिलों का प्रभारी होता है। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी चारों तरफ किरकिरी हो रही है।

Full View

गौरतलब है कि कानपुर भाजपा में नौबस्ता गेस्ट हाउस कांड के बाद गुटबाजी बढ़ गई है। पार्टी के पदाधिकारी एक दूसरे की टांग खींचने और बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गेस्ट हाउस में पकड़े गए भाजपा जिला मंत्री की मुखबिरी भाजपा के ही संदीप ठाकुर द्वारा करनी बताई जा रही है।

संदीप ठाकुर विकास दुबे का करीबी बताया जाता है। जिसके बाद यह नया तस्वीर कांड सामने आया है। तस्वीरें सही हैं या गलत बाद की बात है लेकिन शहर भाजपा की किरकिरी लगातार जारी है। दोनो पर ही गंभीर धाराओं में मुकदमें भी दर्ज रहे हैं। जिन्हें राजनीतिक पहुँच का लाभ उठाते हुए खतम करा लिया जाना बताया जाता है।

विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ था। जिसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी। एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई तो विकास ने पुलिस से बचने के लिए राजनीति का सहारा लिया।

कहां से आई तस्वीर

जानकारी के मुताबिक विकास दुबे के साथ ही कानपुर में तैनात रह चुका एक दागी इंस्पेक्टर, विकास के छात्र राजनीति का साथी व भाजयुमो में कनिष्ठ पदाधिकारी बर्रा गांव निवासी पांचू काठमांडू अय्याशी करने गया था। बार के कमरे में कॉलगर्ल के साथ अय्याशी के दौरान विकास के साथ ही अन्य सभी का पांचू ने फोटो व वीडियो बना लिया था। यह बात पार्टी के सक्रिय पदाधिकारियों को भी मालूम है, लेकिन किसी के पास साक्ष्य नहीं हैं।

Tags:    

Similar News