अखिलेश के एक और करीबी बिल्डर अजय चौधरी पर IT का शिकंजा, नोएडा में चल रही छापेमारी

Ajay Choudhary - Ace Group India: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक और करीबी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा डाला गया है। सुबह से ही ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

Update: 2022-01-04 07:42 GMT

अखिलेश के एक और करीबी बिल्डर अजय चौधरी पर IT का शिकंजा, नोएडा में चल रही छापेमारी

Ajay Choudhary - Ace Group India: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक और करीबी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा डाला गया है। आज से ही ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग ने रियल स्टेट कंपनी और इसके प्रमोटर के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में स्थित ठिकानों पर मंगलवार सुबह रेड डाली।

बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा आज जिन ACE बिल्डर यानी ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी पर छापेमारी की जा रही है, उनका नाम नोएडा के बड़े बिल्डरों में गिना जाता है और वे समाजवादी पार्टी के करीबी भी बताए जाते हैं। आज सुबह के समय से ही ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के नोयडा, दिल्ली और आगरा में स्थित दफ्तरों में पहुंचकर छापेमारी शुरू की।

ACE बिल्डर के नोएडा के सेक्टर 126 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी. 14 अधिकारियों की टीम ने वहां पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी. आपको बताते चलें कि इस कॉरपोरेट ऑफिस के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स पर छापे की कार्रवाई एक साथ चल रही है. रेड के दौरान सुरक्षकर्मियों के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए वहीं एकाउंट से संबंधित लोगों को फोन करके बुलाया गया है.

आयकर विभाग की टीम नोएडा सेक्टर 126 में स्थित ACE बिल्डर के मुख्य दफ्तरों पर मौजूद है और ACE इंफ्रासिटी डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, ACE मेगा स्ट्रक्स्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, STAR लैंड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड, STAR सिटी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और AJAY रियल कॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में छानबीन कर रही है।

इसके अलावा बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में स्थित महरमपुर गांव में अजय चौधरी उर्फ संजू के फॉर्म हाउस पर भी आयकर टीम के डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के साथ आयकर विभाग के 7 सदस्य तथा 9 पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

आगरा में आयकर की टीम की कार्रवाई धौलपुर हाउस, विजय नगर समेत कई प्रतिष्ठानों पर चल रही है। ओम एक्सपोर्ट, आहूजा इंटरनेशनल, नोवा शूज और तारा इनोवेशन पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह 9 बजे से कार्रवाई शुरू की है। आगरा में आगरा में चार निर्यातकों पर और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी आयकर विभाग के निशाने पर है। टीम यहां पड़ताल कर रही है। बता दें कि, इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन और फिर पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

Similar News