गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा मीडिया पर भड़की, जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी

ऋचा दुबे मीडिया के सवालों पर शुक्रवार की शाम विकास दुबे के दाह संस्कार के दौरान भड़क गई, हालांकि उसने माना कि विकास ने गलत किया था...

Update: 2020-07-11 04:11 GMT

ऋचा दुबे और उनका मारा गया गैंगस्टर पति विकास दुबे।

जनज्वार। कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान शुक्रवार (10 July) को मीडिया के सवालों पर उसकी पत्नी ऋचा दुबे मीडिया पर भड़क गई। ऋचा ने मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मीडिया कर्मियों की ओर से विकास की पत्नी से पूछा गया कि उसने कत्ल नहीं किए थे क्या, इस पर ऋचा बोली - करेगा तो तू कौन होता है बोलने वाला। उसने यह भी कहा कि जिसने गलती की उसे सजा मिलेगी, यह मैं कह रही हूं, जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी।

नौ जुलाई को उज्जैन में महाकाल मंदिर से विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद 10 जुलाई को सुबह कानपुर लाए जाने वक्त पुलिस ने उसका इनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार की शाम कानपुर के भैरवघाट में उसका दाह संस्कार किया गयां।

मीडिया के सवालों पर भड़कते हुए कहा कि पहले मरवाते हो फिर मुंह चलाने आते हो। हालांकि ऋचा ने यह कबूल किया कि उसके पति ने गलती की और पुलिस ने सही किया। उसने मीडिया के लोगों से कहा कि वे अपने घर चले जाएं।

विकास दुबे के मामले में ऋचा से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसे गुरुवार की रात एसटीएफ लखनऊ से कानपुर लेकर आई थी।

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटी

पति के अंतिम संस्कार में ऋचा दुबे अपने बेटे के साथ शामिल हुई थी। इसके बाद वह कानुपर से लखनऊ के कृष्णानगर की इंद्रलोक काॅलोनी स्थित दीप प्रकाश के घर पहुंची। दीप ्रकाश विकास का छोटा भाई है। वहां दरवाजे पर उसका बड़ा बेटा खड़ा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह विकास दुबे का बड़ा बेटा है। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि उसके बच्चों की क्या गलती है, उनके साथ ऐसा सलूक नहीं किया जाए।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि विकास की पत्नी अपने दोनों बेटों के साथ दीप प्रकाश के घर पर है। वहां सुरक्षा बढा दी गई है।

Tags:    

Similar News