Kanpur Accident : कानपुर में एक और हादसा, लगातार दो हादसों में 31 की मौत, कई घायल, चारों तरफ हाहाकार

Kanpur News : बीती रात कानपुर में एक के बाद एक दो लगातार सड़क हादसे में अब तक 31 लोगों की जान चली गई है। दोनों हादसे मुंडन कराने जाते समय हुए हैं।

Update: 2022-10-02 04:05 GMT

कानपुर न्यूज : कानपुर में एक और हादसा, लगातार दो हादसों में 31 की मौत, कई घायल, चारों तरफ हाहाकार

Kanpur Accident : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के कानपुर ( Kanpur ) के साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत के कुछ देर बाद एक और भयंकर और दर्दनाक हादसे की खबर है। पहले हादसे में जहां 26 लोगों की मौत हुई, वहीं कानपुर के अहिरवां अहिरवां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। दूसरे हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार के लोग टेंपो में सवार होकर पूजा और दर्शन के लिए जा रहे थे। घायल सभी लोगों की हालत नाजुक है। लगातार दो-दो दिल दहलाने वाले हादसे के बाद से कानपुर शहर में हाहाकार की स्थिति है। चारों तरफ चीख पुकार मची है। परिजनों के हालात देखकर घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक सभी की आंखें नम हैं।

डीएम विशाख जी अय्यर ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग मुंडन के लिए परिवार समेत अन्य लोग विंध्याचल जा रहे थे। यह हादसा देर रात हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

इससे पहले थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंडिका देवी मंदिर गए थे। लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई। ट्रक्टर ट्रॉली में 40 लोग सवार थे।  बीती रात कानपुर में एक के बाद एक दो लगातार सड़क हादसे में अब तक 31 लोगों की जान चली गई है। दोनों हादसे मुंडन कराने जाते समय हुए हैं।

तो शराब ने ले ली 26 की जान

मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पहला हादसा होने से कुछ पल पहले ही मुंडन कराने के बाद लौट रहे लोगों ने शराब पी थी। दरअसल, सभी मुंडन से वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर राजू निषाद खुद चला रहा था। घटना में घायल एक महिला ने बताया कि वहां से चलने के बाद कुछ देर बाद रास्ते में एक देशी शराब का ठेका पड़ा। वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई और सभी पुरुषों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं। हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है। नतीजा यह हुआ कि 26 लोगों की जान चली गई।

Kanpur News : बच्चे का पिता चला रहा था ट्रैक्टर ट्रॉली

घटना के समय कोरथा गांव के रहने वाले माता-पिता और उनके रिश्तेदार अपने बच्चे का मुंडन कराने रिश्तेदारों संग चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। बच्चे का पिता ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीन चार जो लोग कूद गए वो ही बचे हैं। बाकी लोग ट्रक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में माता-पिता और जिस बच्चे का मुंडन था, उसकी भी मौत हो गई है।

हादसे के बाद से घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। अभी भी लोगों का जाना-आना लगा है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह और घाटमपुर एसओ मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में ईलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को कानपुर के हैलट अस्तपाल रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह मौके पर पहुंचे हैं। डीएम कानपुर नगर विशाख जी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होने कहा कि जनपद कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Tags:    

Similar News