Kanpur News : यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रोशन किया नाम, रँगे हाथ रंगरलियां मनाते पत्नी के हाथों हुई सुताई
Kanpur News : कानपुर साउथ में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने ऐसा गुल खिलाया की पत्नी के हाथों ही पिटना पड़ा। मामला थाना नौबस्ता का है जहां कांस्टेबल की तैनाती है। हेड कांस्टेबल का नाम राजीव यादव है।
Kanpur News : यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रोशन किया नाम, रँगे हाथ रंगरलियां मनाते पत्नी के हाथों हुई सुताई
Kanpur News : कानपुर साउथ में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने ऐसा गुल खिलाया की पत्नी के हाथों ही पिटना पड़ा। मामला थाना नौबस्ता का है जहां कांस्टेबल की तैनाती है। हेड कांस्टेबल का नाम राजीव यादव है। कांस्टेबल अपनी माशूका के साथ लखनऊ के सरोजिनी स्थित एक फ्लैट में रंगरलियां मनाने पहुंचा था। जिसकी भनक उसकी पत्नी विजय राजे को लगी तो वह सीधे लखनऊ जा पहुंची और कांस्टेबल पति को माशूका के साथ रँगे हाथों धर दबोचा।
फिर क्या था कांस्टेबल की पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को जमकर धोया। इस कूटम-कुटाई का वीडियो रविवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्नी ने डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद दारोगा ने मिलने नहीं दिया। मामले में एडीसीपी साउथ ने जांच एसीपी गोविंदनगर को जांच सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से औरैया निवासी विजय राजे यादव स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती हैं । जो मौजूदा समय में मछरिया स्थित अपने मायके में रह रही हैं। विजय राजे ने बताया कि साल 2007 में उनकी शादी औरैया के कटरा अहेरवा निवासी राजीव यादव से हुई थी। राजीव वर्तमान में नौबस्ता थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और ससुरालियों ने दहेज के प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 2008 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। साल 2013 में पति व ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह मायके में ही रह रही हैं।
मामले में उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधिन है। इसके बावजूद राजीव बिना तलाक दूसरी महिला से शादी कर लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित फ्लैट में रह रहा है। जानकारी के बाद वह 30 जून को वह मां व परिवार के अन्य लोगों के साथ सरोजनी नगर स्थित राजीव के फ्लैट पहुंची।
जहां उसे महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। गुस्से में दोनों से मारपीट भी की। इस दौरान उन्होंने पति की हरकतों का वीडियो भी बनवाया। पुलिस के पहुंचने पर वह वापस कानपुर आ गईं और दो दिन पहले डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंची, लेकिन दारोगा ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हेड कांस्टेबल ने बनवा रखा है दरोगा की आईडी
विजय राजे का आरोप है कि पति राजीव यादव हेड कांस्टेबल हैं, लेकिन उसने उप निरीक्षक का आईडी कार्ड बनवा रखा है, जिसके जरिये वह लोगों को पकड़कर रौंब गांठता है और उनसे उगाही करता है। आरोप है कि पति की पुलिस विभाग में शादी के बाद नौकरी लगी थी। उस समय उसके पास ज्यादा कुछ नहीं था, लेकिन वर्तमान में उसके पास करोड़ों की संपत्ति है।
न्यायालय में चल रहा पति-पत्नी का विवाद
वहीं हेड कांस्टेबल राजीव यादव का कहना है कि विजय राजे ने 2013 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया था। न्यायालय में उनका मामला विचाराधीन है। बेटा भी हमारे गांव में मां के साथ रहता है। न्यायालय में विजय राजे ने दो लाख रुपये में समझौता करने की बात कही थी। आरोप है कि वह अब दो लाख के अलावा गांव के उनके खेतों को भी अपने नाम लिखवाने की मांग कर रही है। इनकार करने पर अब वह इस तरह से बदनाम कर रही है।
हेड कांस्टेबल थानों में रहा विवादित
शहर और आउटर के कई थाने में रहे चुके राजीव यादव हमेशा से विवादों में रहा। हाल ही में उसपर महाराजपुर और चकेरी थाने में एटीएम हैकर का साथ देने का आरोप लगा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं बर्रा थाने में तैनाती के दौरान चेन लूट के एक मामले में भी फर्जी चेन लौटाने का आरोप लगा था। सूत्रों के अनुसार राजीव ज्यादातर बिना वर्दी के ही रहता है।
इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी साउथ मनीष सोनकर का कहना है कि, हेड कांस्टेबल की पत्नी ने उस पर दूसरी शादी करने की शिकायत की है। मामले की जांच एसीपी गोविंदनगर नगर विकास पांडेय को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियों पुलिस को शर्मसार कर रहा है।