Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर गर्लफ्रेंड को करा रहा था शॉपिंग, पत्नी ने बीच बाजार में की पिटाई

Karwa Chauth 2022: करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पत्नी ने बीच बाजार पति की चप्पल से पिटाई कर दी।

Update: 2022-10-13 16:59 GMT

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर गर्लफ्रेंड को करा रहा था शॉपिंग, पत्नी ने बीच बाजार में की पिटाई

Karwa Chauth 2022: करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पत्नी ने बीच बाजार पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके साथ ही पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड की भी जमकर क्लास ली और दोनों के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

दरअसल, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी विजयनगर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी।दोनों के बीच हर दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होते रहता था। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। महिला के पति का एक दूसरी महिला के साथ संबंध था। इसी बीच गुरुवार को करवा चौथ के दिन पति अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था।

Full View

इस बात की जानकारी मिलते ही महिला आगबबूला होकर मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। महिला ने आव देखा न ताव बीच सड़क पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर चप्पलों की बौछार कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई।

Tags:    

Similar News