Kedarnath hadsa 2022 : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सात मौतों की पुष्टि, मृतकों की सूची जारी, 9 हैलीकॉप्टर भर रहे थे रोजाना 200 उड़ान

Kedarnath hadsa 2022 : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मंगलवार दोपहर हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों सभी तीर्थयात्रियों व पायलट की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मरने वाले सभी तीर्थयात्री वरिष्ठ नागरिक थे।

Update: 2022-10-18 09:34 GMT

Kedarnath hadsa 2022 : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सात मौतों की पुष्टि, मृतकों की सूची जारी, 9 हैलीकॉप्टर भर रहे थे रोजाना 200 उड़ान

Kedarnath hadsa 2022 : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मंगलवार दोपहर हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों सभी तीर्थयात्रियों व पायलट की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मरने वाले सभी तीर्थयात्री वरिष्ठ नागरिक थे। केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरूड़चट्टी में हादसे का शिकार बना आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर उस वक्त हादसे का शिकार बना है जबकि महज तीन दिन बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ धाम में दौरा संभावित है। कोहरे में उड़ान भरने की वजह से दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिरे इस हैलीकॉप्टर हादसे में पूर्वा रामानुज (68 वर्ष), उर्वी (69 वर्ष), कृति (55 वर्ष), सुजाता (75 वर्ष), प्रेम कुमार (62 वर्ष), काला (73 वर्ष) के साथ मरने वालों में एक पायलट अनिल सिंह शामिल है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। बर्फबारी, घने कोहरे और धुंध जैसे खतरनाक मौसम में उड़ान भर रहे इस हैलीकॉप्टर हादसे के बाद सरकार की ओर से तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक इस क्षेत्र में संचालित होने वाली हैली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

वर्तमान में यहां आर्यन सहित नौ कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टर प्रतिदिन 200 शटल उड़ानें भर रहे हैं। इस साल अब तक इन हैलीकॉप्टर की कुल 26,536 शटल उड़ानें हो चुकी हैं। जो 1,41,600 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुकी हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताते हुए घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Tags:    

Similar News