दबंगों ने पीटा तो रहस्य बना युवक, 24 घंटे की गुमशुदगी के बाद परिजनों ने जताई हत्या की आंशका, गांव में हड़कंप

Fatehpur Crime News: आरोपियों ने उस समय हमला कर दिया जब वह घर से अपने खेतों गया था। हमलावार जब लगातार मारपीट करने लगे तो वह रुसी की तरफ भागा...

Update: 2022-01-20 12:19 GMT

(फतेहपुर में पिटाई के बाद लापता हुआ युवक) 

Image/Janjwar

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर सथित थाना बकेवर (Bakewar Fatehpur) के देवमई गांव निवासी युवक को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। अब पिटाई के बाद से युवक लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांडू नदी में रेस्क्यू चलाया लेकिन 24 घंटे बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को रूसी-परसदेपुर के मध्य पांडु नदी में फेंक दिया गया है।

इलाकाई लोगों का मजमा/janjwar

जानकारी के मुताबिक गांव देवमई के रहने वाले 45 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) उर्फ आदेश पुत्र अजय त्रिपाठी गांव में खेती किसानी करता है। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद अभिषेक घर से नलकूप की ओर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शाम को रूसी गांव के ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि अभिषेक को पकड़कर कुछ लोग उसकी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से पिटाई कर रहे हैं। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक वहां से आरोपित भाग चुके थे और अभिषेक का कहीं कुछ पता नहीं चला।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवक की पत्नी कल्पना देवी ने थाना बकेवर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीती बुधवार 19 जनवरी की देर शाम छुन्नू तिवारी व उनके लडके सोनू तिवारी, मोनू तिवारी, रज्जन तिवारी, आलोक तिवारी, गुड्डू आदि ने चौकी इंचार्ज देवमई के साथ घटना से पहले आये थे। यहां चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने अभिषेक पर गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए परिजनों पर पुलिसिया रौंब भी गाठा था। इसके बाद आरोपियों ने उस समय हमला कर दिया जब वह घर से अपने खेतों गया था। हमलावार जब लगातार मारपीट करने लगे तो वह रुसी की तरफ भागा, जिसका मोटर साइकिल सवार आरोपियों ने पीछा किया।

घटना के बाद गांव में पुलिस

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चौकी इंचार्ज भी आरोपियों के पीछे मोटर साइकिल से दिखाई दिये। रुसी नदी और परसदेपुर के मध्य नदी तक आरोपियों को पीछा करते हुए देखे जाने की बात कही गई है। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उसे मारपीट करके नदी में फेंक दिया है। सूचना पर सीओ बिंदकी योगेंद्र सिंह मलिक थानाध्यक्ष बकेवर नीरज यादव सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से जाल डालकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।  

लापता युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने जनज्वार को बताया कि तहरीर के आधार पर पांडू नदी में अभी भी रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

इनपुट : लईक अहमद, फतेहपुर

Tags:    

Similar News