Noida Twin Towers Demolition: नोएडा के ट्विन टावर आज चंद सेकेंड में हो जाएंगे धराशायी, इस तकनीक का हो रहा इस्तेमाल

Noida Twin Towers Demolition: नोएडा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टॉवर के ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आज दोपहर 2:30 बजे ये दोनों टॉवर जमींदोज हो जाएंगे।

Update: 2022-08-28 05:16 GMT


नोएडा के दो पूर्व सीईओ समेत 24 अधिकारियों पर केस दर्ज, एक साल में नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी  

Noida Twin Towers Demolition:  नोएडा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टॉवर के ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आज दोपहर 2:30 बजे ये दोनों टॉवर जमींदोज हो जाएंगे। मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन ने शनिवार को दोनों टॉवरों के ध्वस्तीकरण की पूरी तैयारी कर ली।

ट्विन टॉवर के आसपास के अपार्टमेंट्स को खाली करा लिया गया है। एडिफिस इंजीनियरिंग और जेट डिमोलिशन की टीम ने शनिवार को टॉवरों में लगे विस्फोटकों व तारों को जांचा परखा। ताकि कहीं कोई चूक की गुंजाइश न रह जाए। जांच परख का यह सिलसिला आज दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोनों टॉवरों को तारों से जोड़ने के बाद मुख्य तार को करीब 100 मीटर दूर ले जाया जाएगा।यहीं से फाइनल ट्रिगर बटन दबेगी और ट्विन टॉवर में विस्फोट होगा।

विस्फोट होने के 9 से 15 सेंकेंड के भीतर दोनों इमारतें धराशायी हो जाएंगी। फाइनल ट्रिगर बटन को मैनुअली चार्ज किया जाएगा। चार्ज होने पर मशीन का लाल बटन जल उठेगा। यह संकेत होगा कि सब कुछ तैयार है। फिर हरे रंग के बटन को दबाते ही चंद सेकेंड में जुड़वां इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगी। और इस तरह 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टॉवर को 3700 किलोग्राम विस्फोटक से जमींदोज कर दिया जाएगा।

एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को बंद रखा जाएगा। पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। ट्विन टॉवर के ठीक सामने फ्लाइओवर पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। नोएडा पुलिस के अधिकारी एम्बुलेंस के साथ ड्रिल कर रहें हैं। अगर कोई हादसा होता है, तो कैसे लोगों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल तक पहुंचाया जाए। इसके लिए ड्रिल किया जा रहा है।

उधर आस-पास की सोसायटी में रह रहे लोग अपना सामान लेकर बाहर निकल चुके हैं। एमराल्ड कोर्ट और उससे सटे एटीएस विलेज सोसाइटियों के करीब 5,000 निवासियों को रविवार सुबह 7 बजे से एक दिन के लिए घर से बाहर निकलने को कहा गया है।

एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक उत्कर्ष मेहता ने कहा कि मैं नर्वस हूं, आज इतना बड़ा ऑपरेशन होने जा रहा है। हम 8 महीने से इसकी तैयारी कर रहे थे। हमारा आत्मविश्वास कायम है। उन्होंने बताया कि 12 सेकेंड में ट्विन टॉवर्स जमींदोज होंगे जिसमें पहले 5 सेकेंड में दोनों टॉवरों में विस्फोट होंगे। इसके बाद 7 सेकेंड तक बारूद जलेगी। इसी सात सेकेंड में ये बहुमंजिला टॉवर्स मलबे में तब्दील होंगे।

Tags:    

Similar News