UP By Election Today: एक लोकसभा और दो विधानसभा के लिए मैदान में 30 उम्मीदवार, शुरू हुआ शह-मात का रण

UP By Election Today: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही आज सोमवार 5 दिसंबर को खतौली व रामपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग होनी है। तीनों ही जगह सुबह सात सबजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है...

Update: 2022-12-05 03:36 GMT

UP By Election Result Live: मैनपुरी से बहू डिंपल यादव आगे, खतौली और रामपुर में कांटे की लड़ाई जारी

UP By Election Today: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही आज सोमवार 5 दिसंबर को खतौली व रामपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग होनी है। तीनों ही जगह सुबह सात सबजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है। इसके साथ ही मतदान स्थल पर जो मतदाता 6 बजे तक मौजूद रहेंगे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

इस उपचुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरूष तो 11.29 लाख महिला व 132 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए इंतजाम व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा क्षेत्र में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें दो महिलाएं हैं।

खतौली (Khatauli) विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी तो रामपुर (Rampur) से 10 कैंडिडेट मैदान में उतरे हैं। इसके लिए 3062 मतदेय स्थल व 1945 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। मतदान की निगरानी के लिए आयोग ने तीन-तीन सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक व पुलिस प्रेक्षक तैनात किये हैं। इसके साथ ही 288 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 48 जोनल मजिस्ट्रेट व 636 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। 

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 778 भारी, 1004 हल्के वाहन व 13777 मतदान कार्मिक लगाए गये हैं। उपचुनाव में 3062 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए EVM व VV-Pat की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इनपुट है कि मतदान से पहले सपाइयों ने रामपुर के एसपी आवास पर धरना दिया है। जिसके बाद पुलिस ने लाठी मारकर लोगों को खदेड़ा है। 

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि धरने पर बैठे सपाइयों को समझाकर हटा दिया गया है। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है। सपा प्रत्याशी आसिम रजा जाने को तैयार नहीं थे, उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है। सपा की तरफ से लगाये गये सभी आरोप निराधार व गलत हैं। पुलिस निष्पक्षता से चुनाव करायेगी। 

सपा के गढ़ पर भाजपा की नजर 

तीनों सीटों पर हो रहे उप-चुनाव में मुख्य जो लड़ाई है वो मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर है। मुलायम सिंह यादव की बहू, डिंपल यादव मैनपुरी में सपा से उम्मीदवार हैं। परिवार डिंपल को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा पहली बार इस सीट को जिताने के लिए हर तरह का दांव चलने को तैयार है। शिवपाल सिंह यादव के पूर्व विश्वासपात्र रघुराज सिंह शाक्य को भाजपा ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता शहर में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी की तरफ से दलित वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिश है। 

Tags:    

Similar News