UP : गोरखपुर में पैर छूने झुकी छात्रा के साथ गुरुजी ने की अश्लील हरकत, घटना के बाद प्रिंसिपल हुआ फरार

Update: 2021-02-26 16:34 GMT

9 साल की सौतेली बेटी से रेप करने के जुर्म में पिता को 20 साल की जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जनज्वार। स्कूल शिक्षकों द्वारा छात्रों का यौन शोषण की तमाम खबरें मीडिया में छाई रहती हैं। गुरुजी कहे जाने वाले तमाम शिक्षक छात्राओं के साथ ऐसी ओछी हरकतें करते हैं, जिनसे यह पवित्र रिश्ता भी कलंकित हो जाता है। अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर में सामने आया है।

यहां एक छात्रा ने प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि पैर छूने झुकी छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने अश्लील हरकत की।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के एक इंटर कॉलेज के एक प्रिंसिपल पर छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा की तरफ से केस दर्ज कराने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया है। इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही पुलिस का कहना है कि स्कूल में प्रिंसिपल के कमरे का सीसीटीवी कैमरा पॉलीथिन से ढका हुआ बरामद किया गया।

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक यह मामला गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज का है। घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार 25 फरवरी को छात्रा ने जैसे ही प्रिंसिपल के पैर छुआ, प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की है और एफआईआर दर्ज होते ही प्रिंसिपल महोदय फरार हो गये। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भड़क गये। गुस्‍साए ग्रामीणों ने सिकरीगंज थाने का घेराव किया, और जल्द से जल्द यौन शोषक प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर ग्रामीणों को घर वापस भेजा। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस ने पड़ताल की तो प्रिंसिपल के कमरे की तलाशी ली गयी, जहां सीसीटीवी कैमरे पर पॉलीथिन चढ़ाई गयी। कॉलेज के सभी कैमरों के डीवीआर बॉक्‍स को पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले लिया है।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा है कि घटना वाले दिन वह कॉलेज में सबसे पहले पहुंच गयी थी। गुरुवार 25 फरवरी को सुबह दस बजे से क्लास शुरू होनी थी। सबसे पहले कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल कक्ष खुला देखा तो छात्रा शिष्टाचारवश वहां चली गई। अभिवादन के लिए जैसे ही छात्रा ने प्रिंसिपल के पैर छुए गये, उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। इस घटना से हतप्रभ पीड़ित छात्रा चिल्लाते हुए बाहर निकली और सीधे अपने घर चली गई।

घर जाकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों केा बतायी। छात्रा की बात सुनने के बाद परिजन आग बबूला हो गये और उन्‍होंने तत्‍काल पुलिस को सूचना दी। परिवार वाले स्थानीय लोगों के साथ कॉलेज पहुंचे, मगर प्रिंसिपल गायब था। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब प्रिंसिपल कक्ष की छानबीन की तो सीसीटीवी कैमरा पॉलिथीन से ढका हुआ था, जिससे प्रिंसिपल की भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस ने अन्य कैमरों के डीबीआर बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

Tags:    

Similar News