Pilibhit News : UP में योगी के मंत्री ने राइस मिल में छापा मारकर पकड़ा अवैध धान, मिल सील

Pilibhit News : किसानों (Formers) की सूचना पर उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री (State Minister) संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) ने पीलीभीत में निसरा स्थित इंडियन राइस मिल (Indian Rice Mil) पर छापा मारा तो लगभग 15000 बोरा अतिरिक्त धान का स्टाक पकड़ा गया।

Update: 2022-12-03 08:07 GMT

पीलीभीत निर्मल कांत शुक्ल की रिपोर्ट

Pilibhit News : किसानों (Formers) की सूचना पर उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री (State Minister) संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) ने पीलीभीत में निसरा स्थित इंडियन राइस मिल (Indian Rice Mil) पर छापा मारा तो लगभग 15000 बोरा अतिरिक्त धान का स्टाक पकड़ा गया। मंत्री के निर्देश पर राइस मिल को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे जनपद में खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार लगातार जनपद में अवैध रूप से धान की खरीद की शिकायतें मिल रही थी। किसानों की सटीक सूचना पर राज्यमंत्री ने निसरा स्थित इंडियन राइस मिल पर दल बल के साथ छापा मार दिया। राइस मिल में मौजूद स्टाक की अधिकारियों ने राज्य मंत्री के निर्देश पर जब गिनती की तो लगभग 15000 बोरा धान का स्टॉक अधिक पाया गया। यह धान कहां से खरीदा गया, इसकी कोई जानकारी राइस मिल का मालिक नहीं दे सका। नगर मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार की मौजूदगी में राज्य मंत्री के निर्देश पर इंडियन राइस मिल को सील कर दिया गया। बताते हैं कि राइस मिल में रखे धान पर मंडी शुल्क अदा नहीं किया गया था।

सिर्फ 30% ही सरकारी धान खरीद

तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम निसरा में स्थित इंडियन राइस मिल पर कार्रवाई की खबर से पूरे जनपद में खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया। बता दें कि पूरे जनपद में कागजों में धान खरीद का काम हो रहा है। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर मात्र लक्ष्य का 30% धान ही खरीदा गया है।

एफआईआर के निर्देश

गन्ना राज्यमंत्री ने राइस मिलर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि जनपद में किसानों का धान औने पौने दामों पर खरीदने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी और जगह भी छापामारी की जाएगी।

Full View

जांच के दायरे में धान खरीद केंद्र

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि क्षेत्र के धान क्रय केंद्र भी जांच के दायरे में हैं। जहां-जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, कड़ी कार्रवाई होगी।

Tags:    

Similar News