UP : मेरठ में पुलिस का छापा, 28 किलो गांजा, चार किलो चरस व 220 किलो भांग के साथ चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में मेरठ के लाल कुर्ती बड़े बाजार में पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Update: 2020-09-20 06:02 GMT

जनज्वार। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लाल कुर्ती बड़े बाजार में पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Full View

एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा ने लाल कुर्ती और सदर बाजार पुलिस के साथ मिलकर लाल कुर्ती के बड़ा बाजार में श्रीराम बिल्डिंग में छापा मारा है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपी राजकुमार, रतनकुमार और जुगल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 किलो गांजा, चार किलो चरस और 220 किलो भांग बरामद की गई। मामले की जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी दी गई है। यहां से कई राज्यों में नशीला पदार्थ सप्लाई किया जा रहा था।

एएसपी इरज राजा ने बताया कि शनिवार को लालकुर्ती थाने के घोसी मोहल्ले में मूलचंद के मकान पर छापा मारा। एसओ लालकुर्ती रवेंद्र पलावत की टीम भी साथ थी। यह मकान पाबली खास मोदीपुरम के सतेंद्र और मवाना के राजू ने किराए पर ले रखा था। मकान को गोदाम बनाकर नशे का धंधा चलाया जा रहा था। गोदाम के अंदर चरस, गांजा और भांग की पैकिंग चल रही थी।

Tags:    

Similar News