Prayagraj Horror Killing: दलित परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, मां और नाबालिग बेटी की हत्या से पहले रेप

Prayagraj Horror Killing: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव निवासी फूलचंद (50) पत्नी मीनू (45) बेटी सपना (16) और बेटा शिव (13) के साथ रहता था। देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की हत्या कर दी और फरार हो गये।

Update: 2021-11-26 20:26 GMT

Prayagraj Horror Killing: एकतरफा प्यार में हुई थी दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या


Prayagraj Horror Killing: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव निवासी फूलचंद (50) पत्नी मीनू (45) बेटी सपना (16) और बेटा शिव (13) के साथ रहता था। देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की हत्या कर दी और फरार हो गये।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मिडिया को बताया- गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मृतकों से मिलने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। घर के अन्दर चार लोगों के शव मिले हैं। उनके सिर पर कुल्हाड़ी से किए गए प्रहार के घाव हैं। उन्होने बताया कि तीन लोगों के शव बाहर बरामदे में है जबकि लड़की का घर के अन्दर मिला है।पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि लड़की की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया होगा। उन्होंने एक पड़ोसी परिवार पर अपराध का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार फुलचंद ने वर्ष 2019 और 2021 में भूमि विवाद में एसएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उस केस में कोई कार्यवाही नहीं होने का इन्होने आरोप लगाया था। इसके बारे में जानकारी करते हुए कठोर कार्यवायी करेंगे। त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध लोगों को नाम के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगी प्रियंका

कानून व्यवस्था के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम प्रयागराज में उस दलित परिवार से मुलाकात करेंगी जिनके चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वाड्रा शाम तीन बजे दिल्ली से प्रयागराज पहुंचेंगी जहां वह पीड़ित परिजनो से मिलने फाफामऊ जाएंगी जिनके परिवार के चार सदस्यों की बुधवार रात हत्या कर दी गई थी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पदाधिकारी सड़क मार्ग से प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और दलित उत्पीड़न की घटनायें चरम पर है। पासी जाति के लोगों की सामंती गुंडो ने हत्या कर दी। इस दलित परिवार पर पहले भी दबंगो ने हमला किया था मगर योगी की भ्रष्ट पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही जिससे दबंगों के हाैसले और बुलंद हुये नतीजन इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया।

हत्या से पहले हुआ था रेप

लाइव हिंदुस्तान के मुताबिक प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से पहले दरिंदगी भी की गई थी। मां और नाबालिक बिटिया दोनों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत सामने आई है। आगे की जांच के लिए दोनों का वेजाइनल स्वाब सुरक्षित किया गया है।

Tags:    

Similar News