विकास दुबे के सहयोगी शिवम ने किया खुलासा, पुलिस पर ताबड़तोड़ 30 से ज्यादा गोलियां बरसाईं थीं

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथी शिवम दुबे ने पूछताछ में घटना वाली रात के कई अहम खुलासे किए हैं।

Update: 2020-07-25 05:51 GMT

Photo:social media

जनज्वार। मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथी शिवम उर्फ दलाल ने पुलिस के समक्ष कबूलनामे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने कहा है कि घटना वाली रात प्रभात के साथ छत पर चढ़ कर उसने भी 30 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं थीं।

STF की टीम ने चौबेपुर से शिवम को गिरफ्तार किया था। शिवम पर 25 हजार का इनाम घोषित था। थाने में देर रात तक पुलिस ने उससे पूछताछ की। SSP दिनेश कुमार पी. ने मीडिया को बताया 'अपने रिश्तेदार विकास दुबे के कहने पर शिवम अपने चचेरे भाई प्रभात के साथ उसकी छत पर चढ़ गया था। पुलिस दबिश पड़ते ही उसने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। घटना के बाद विकास दुबे के घर के पीछे वाले रास्ते से शिवली होते हुए फरार हो गया था।'

जानकारी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में शिवम ने बताया है कि उन लोगों ने एक साथ पुलिसकर्मियों पर 50-60 राउंड फायरिंग की थी। कानपुर के बिकरू गांव में पुलिसवालों की हत्या मामले में गिरफ्तार विकास दुबे के करीबी शिवम दुबे ने कबूल किया कि वारदात की रात वह डबल बैरल लेकर प्रभात की छत पर चढ़ गया था, जहां से उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। उसने बताया कि उन लोगों ने एक साथ पुलिस पर 50-60 राउंड की फायरिंग की थी।

शिवम दुबे को पुलिस ने गुरुवार की रात कानपुर नगर के चौबेपुर पुलिस स्टेशन के पास गादी साबुन कारखाने से गिरफ्तार किया। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने मीडिया से कहा  '24 साल का शिवम दुबे इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के अनुसार हमले के दिन वहां था। इसके अलावा पहले से से गिरफ्तार हो चुके गिरोह के अन्य सदस्यों ने भी इस बारे में बयान दिए थे। शिवम कथित तौर पर हरदोई में अपने मामा के घर में छिपा हुआ था। पुलिस द्वारा उसे ट्रैक करने पर उसने जगह बदल ली थी। बाद में एक मुखबिर से उसके कानपुर में होने की खबर मिली थी।'

Tags:    

Similar News