Shrikant Tyagi News: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भड़का त्यागी समाज, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

Shrikant Tyagi News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हापुड़ के अछेछा गांव में त्यागी समाज ने प्रदर्शन किया और कहा कि श्रीकांत त्यागी को साजिश का शिकार बनाया गया है। अगर श्रीकांत को सही से न्याय नहीं मिला तो ये मामला काफी आगे बढ़ जाएगा...

Update: 2022-08-12 07:32 GMT

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भड़का त्यागी समाज, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन 

Shrikant Tyagi News: यूपी के नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से दुर्व्यवहार करने को लेकर श्रीकांत त्यागी को पिछले कुछ दिनों जेल भेजा गया था। अभी उन्हें इस मामले में किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली है। इसी कारण अभी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा 11 अगस्त को सूरजपुर अदालत ने श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वही इस मामले में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज महापंचायत कर श्रीकांत त्यागी का समर्थन कर रहा है। इसमें श्रीकांत त्यागी को रिहा करने की मांग की गई है।

श्रीकांत त्यागी को बनाया गया साजिश का शिकार

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हापुड़ के अछेछा गांव में त्यागी समाज ने प्रदर्शन किया और कहा कि श्रीकांत त्यागी को साजिश का शिकार बनाया गया है। अगर श्रीकांत को सही से न्याय नहीं मिला तो ये मामला काफी आगे बढ़ जाएगा। लोगों ने जिला कार्यालय पर डीएम को एक संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मामूली सी बात पर श्रीकांत त्यागी को चारो तरफ ट्रोल किया जा रहा है।

महेश शर्मा जानबूझकर निकाल रहे अपनी पुरानी रंजिश

प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप है कि छोटे से विवाद को लेकर इतना बड़ा विवाद बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ भी त्यागी समाज और गुर्जर समाज लामबंद हुआ है। त्यागी समाज के लोगों ने शर्मा के खिलाफ प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिख कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महेश शर्मा जानबूझकर श्रीकांत त्यागी के साथ अपनी पुरानी रंजिश निकाल रहे हैं एक छोटे से मामले में सांसद का शामिल कहां तक सही है श्रीकांत को इनामी बदमाश बना दिया गया हमारी मांग है कि श्रीकांत के साथ कानून स्तर पर उचित कार्रवाई हूं लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों का क्या कसूर है उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है

पूछताछ के नाम पर किया मेंटली टॉर्चर

 एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी की मामी इंगला त्यागी ने आरोप लगाया कि श्रीकांत की गिरफ्तारी से पहले तक पुलिस ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया। पूछताछ के नाम पर हमें 3 दिनों तक पुलिस टॉर्चर करती रही। पुलिस ने इस उस दौरान हमसे जो जो बातें कही उसे सोच कर परेशान हो जाती हूं। इंगला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने फिजिकली तो नहीं लेकिन मेंटली टॉर्चर किया। 

Tags:    

Similar News