योगीराज : फतेहपुर में शिक्षिका की हत्या, मां ने लगाया आरोप बेटी के साथ हुआ बलात्कार

लड़की की मां ने अपने दिए बयान में कहा है कि उनकी लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की गई है, माँ का आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति उसे जबरन खेतों तक घसीटकर ले गया होगा और बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया.....

Update: 2020-10-08 14:52 GMT

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के मलवां गांव में शौंच के लिए गई शिक्षिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। देर रात जब लड़की घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजना शुरू किया लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली। लड़की का शव लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास पास के खेत से बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार 7 अक्टूबर की शाम 7 बजे घर से शौच के लिए गई 17 वर्षीय छात्रा के वापस न लौटने पर स्वजनों ने खोजना शुरू किया। लड़की पढ़ाई करने के साथ छोटी कक्षा के बच्चों को पढ़ाती भी थी। लड़की जब 9 बजे तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। तमाम पास पड़ोसी रिश्तेदारों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ भी अता-पता नहीं चल सका।

किसी पड़ोसी की सूचना पर रात साढ़े 11 बजे के करीब परिजनों ने घर से थोड़ी दूर एक खेत मे जाकर देखा तो लड़की का शव पड़ा हुआ था। पहचान करने पर शव उनकी ही बेटी का था। शिक्षिका के परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। सूचना पर डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा सहित कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा है। गांव में पीएसी तैनात की गई है।

Full View

एसपी फतेहपुर प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपी पड़ोसी गांव मकनपुर के रहने वाले आदित्य रैदास को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिस पर जांच चल रही है। दुष्कर्म हुआ कि नहीं यह पोष्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं लड़की की मां ने अपने दिए बयान में कहा है कि उनकी लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की गई है। माँ का आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति उसे जबरन खेतों तक घसीटकर ले गया होगा और बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया। जब हमने रात में जाकर देखा तो मेरी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। 

Tags:    

Similar News