यूपी : मुजफ्फरनगर में नेशनल लेवल की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी से बलात्कार, फूफा समेत 3 के खिलाफ FIR

रिश्ते के फूफा ने महिला खिलाड़ी का पहली बार बंदूक की नोक पर यौन शोषण कर अश्लील फोटो खीच लिया था और उसी को वायरल करने की धमकी देकर वह छह साल से उसका यौन शोषण कर रहा था..

Update: 2020-12-15 07:45 GMT

महिला का नहाते समय युवक ने चुपके से बनाया वीडियो

जनज्वार ब्यूरो/मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक राष्ट्रीय स्तर की महिला सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ने अपने रिश्ते के फूफा पर छह साल से ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। लड़की ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

साॅफ्टबाॅल खिलाड़ी ने अपने आरोप में कहा है कि उसने अपना जन्म सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने रिश्ते के फूफा से संपर्क किया था। जब वह बर्थ सर्टिफिकेट लेने फूफा के पास गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर उसका यौना शोषण किया। इतना ही नहीं इस दौरान उसकी तसवीरें भी ली गई।

इसके बाद पिछले छह साल से आरोपी फूफा लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहा है। लड़की द्वारा यौन शोषण का विरोध किए जाने पर वह उसे उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। लड़की ने अपनी कुछ तसवीरें वायरल किए जाने का भी आरोप लगाया है।

Full View

वहीं, इस मामले में डीएसपी नगर राजेश द्विवेदी ने कहा है कि पीड़ित महिला खिलाड़ी और आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं और शादी का झांसा देकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लड़की का बयान 164 के तहत दर्ज किया जाएगा, फिर उस अनुरूप कार्रवाई होगी।

डीएसपी राजेश द्विवेदी ने कहा है कि तीन लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया है, इसमें एक महिला भी है जो उसके परिवार से ही है। हालांकि उस महिला का कहना है कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुूई है।

Tags:    

Similar News