UP : कन्नौज में 70 वर्षीय महिला से हैवानियत, चेहरे को ईंट से कुचलकर प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ा डंडा, हालत गंभीर

महिला घर से थोड़ी ही दूर बने जानवर बांधने की जगह चारपाई डालकर सोई थी, सुबह चारपाई सहित सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला, साथ ही लौंगश्री खून से लथपथ पड़ी हुई थी...

Update: 2021-05-15 02:50 GMT

जनज्वार, कन्नौज। यूपी के कन्नौज सदर कोतवाली के गांव नेरा में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। दरिंदे ने घटना को अंजाम देते हुए महिला के चेहरे पर ईंट और धारदार हथियार से कई वार किए थे। साथ ही प्राईवेट पार्ट में डंडे से चोट पहुँचाई गई थी।

नृशंसता के बाद बुजुर्ग महिला के अंग से खून का रिसाव बंद ना होने के बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिवप्रताप सिंह सहित फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की थी।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज के नेरा गांव में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग लौंगश्री के पति सिपाही लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। एक बेटा संजय जो पानी लगाने खेत पर गया था। माँ घर से थोड़ी ही दूर बने जानवर बांधने की जगह चारपाई डालकर सोई थी। सुबह चारपाई सहित सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला साथ ही लौंगश्री खून से लथपथ पड़ी हुई थी। 

बुजुर्ग लौंगश्री की सांसे चल रही थीं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राईवेट पार्ट से खून का रिसाव बंद ना होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में रिफर कर दिया। परिजनो ने लूट या किसी शराबी पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है। एसपी कन्नौज प्रशांत वर्मा का कहना है की दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  

Tags:    

Similar News