UP Assembly Elections 2022 : ओवैसी पार्टी AIMIM लड़ेगी 100 सीटों पर चुनाव, एक दो दलों से गठबंधन भी संभव

UP assembly elections 2022 : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में हम एक और दो दलों से गठबंधन करेंगे।;

Update: 2021-11-21 10:45 GMT
AIMIM Asduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने 2 दलों के साथ मिलकर बनाया भागीदारी परिवर्तन मोर्चा। 

  • whatsapp icon

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ( Asduddin Owaisi ) ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में हम एक और दो दलों से गठबंधन करेंगे। गठबंधन को लेकर हमारी बातचीत जारी है और आने वाले दिनों गठबंधन का ऐलान हो सकता है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम इस स्थिति में हैं कि अगले साल होने वाले चुनावों में जीत हासिल कर सकते हैं।

बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी लंबे अरसे से उत्तर प्रदेश में एंट्री की योजना बना रहे थे। अब जाकर उन्होंने यूपी के चुनावी रण में उतरने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों ने वह यूपी में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वेस्ट यूपी की ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाली सीटों पर वह पार्टी प्रत्याशी को उतारने पर जोर दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News