यूपी : गर्भवती प्रेमिका की मौत के बाद शादी के लिए निकला प्रेमी गिरफ्तार

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला उस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी, व्यक्ति शादी करने के बहाने से उसका यौन शोषण कर रहा था...

Update: 2020-12-09 11:14 GMT

बुलंदशहर| महिला का यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां लेने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक युवक को उसकी शादी से कुछ मिनट पहले गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा गोलियां दिए जाने के बाद मंगलवार को मेरठ के एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा, "महिला उस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी, व्यक्ति शादी करने के बहाने से उसका यौन शोषण कर रहा था। गर्भपात की गोलियां दिए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पांच महीने की गर्भवती थी।"

Full View

एसएसपी ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत पर आरोपी राहुल को उसकी शादी की बारात निकलने से ठीक पहले गिरफ्तार किया गया।

राहुल पर बुलंदशहर के खानपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News