योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, कहा 24 घण्टे में AK-47 से मारूंगा गोली

पुलिस के मुताबिक शनिवार 9 जनवरी की शाम लगभग आठ बजे यूपी 112 के व्हाट्सएप पर 887402 8434 नंबर से एक मैसेज भेजा गया था, इस मैसेज में सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी.....

Update: 2021-01-11 10:06 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर यह दी गई है। पुलिस ने इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में साइबर सेल को भी लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार 9 जनवरी की शाम लगभग आठ बजे यूपी 112 के व्हाट्सएप पर 887402 8434 नंबर से एक मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज में सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था कि सीएम को जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो। साथ ही धमकी में कहा गया है कि एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा।

Full View

इस मैसेज के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ ही साइबर सेल भी मामले की जांच में जुट गई है।

डीसीपी साउथ रवि कुमार के अनुसार अब तक की छानबीन में पता चला है कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है। रवि कुमार के मुताबिक मैसेज भेजे जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में भी पूरी जानकारी जुटा ली गई है।

Similar News