UP Minister Portfolio Allocation: UP में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, जानें योगी ने किसे सौंपा कौन सा विभाग?
UP Minister Portfolio Allocation: उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह विभाग को बरकरार रखा है.
UP Minister Portfolio Allocation: UP में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, जानें योगी ने किसे सौंपा कौन सा विभाग?
UP Minister Portfolio Allocation: उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह विभाग को बरकरार रखा है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास सहित 6 विभाग दिए गये हैं. वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकिस्ता मंत्रालय मिला है. अरविंद शर्मा को ऊर्जा और नगर विकास मंत्रालय, तो जितिन प्रसाद को पीडब्लूडी विभाग दिया गया है.
इन्हें यह विभाग मिला-
- धर्मपाल सिंह – पशुधन और दुग्ध विकास
- जितिन प्रसाद- PWD विभाग मिला
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- ग्राम्य अभियंत्रण
- बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण
- ए के शर्मा – नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग भी मिला
- नितिन अग्रवाल – आबकारी विभाग
- कपिलदेव अग्रवाल- व्यावसायिक शिक्षा विभाग मिला
- दयाशंकर सिंह- परिवहन विभाग मिला
- आशीष पटेल- तकनीकी शिक्षा
- संजय निषाद- मत्स्य पालन
- असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण
- सुरेश खन्ना – वित्त एवं संसदीय मंत्री
- सूर्य प्रताप शाही- कृषि मंत्री
- जयवीर सिंह- पर्यटन मंत्री
- नंद गोपाल नंदी- औद्योगिक विकास व निर्यात
- भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज मंत्री
- अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री
- एके शर्मा- नगर विकास व शहरी समग्र विकास मंत्री
- योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
- धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड मंत्री
- संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा मंत्री
- गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा मंत्री
- दयाशंकर मिश्र 'दयालु'- आयुष एवं खाद्य सुरक्षा
- अजीत पाल- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना
- जसवंत सैनी- संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास
- रामकेश निषाद- जल शक्ति
- मनोहर लाल कोरी- श्रम एवं सेवायोजन
- संजय गंगवार- गन्ना विकास एवं चीनी मिल
- ब्रजेश सिंह- लोक निर्माण
- के पी मलिक- वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान