Banda News : बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की खातिरदारी, डिप्टी जेलर समेत 5 जेलकर्मी सस्पेंड

Banda News : चर्चित बाहुबली से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की खातिरदारी बांदा जेल के डिप्टी जेलर समेत 5 जेलकर्मी को काफी भारी पड़ा। डीएम और एसपी ने जेल में अंसारी के रसूख को देख ये कार्रवाई की है।

Update: 2022-06-08 03:07 GMT

Money Laundering Case : अब ईडी ने मुख्तार अंसारी के बहनोई पर कसा शिकंजा, देर रात आतिफ रजा को पकड़ा

Banda News : चर्चित बाहुबली से राजनेता बने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की खातिरदारी करने वाले डिप्टी जेलर सहित 5 पुलिस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) की योगी सरकार ( Yogi government ) ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रबाई बांदा ( Banda ) के डीएम की सिफारिश पर हुई है।

दरअसल, सोमवार रात को बांदा मंडल कारागार ( Banda jail ) में डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण को पहुंचे थे। उस दौरान उन्हें गेट बंद होने के चलते करीब 15 मिनट इंतजार करना पड़ा था, जिस दौरान उनका पारा चढ़ गया और उन्हें जेल में किसी आपत्तिजनक स्थिति की शंका हुई। शंका का समाधान न होने पर उन्होंने निलंबन का आदेश दिया था।

मुख्तार के बैरक में मिले कीवी और दशहरी आम

बांदा के डीएम और एसपी ने जेल का औचक निरीक्षण सोमवार देर रात करीब 9 बजे किया था। बांदा जिले के डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ जेल के औचक निरीक्षण को पहुंचे थे। डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में पहुंचने के बाद डीएम-एसपी को करीब 15 मिनट इंतजार करना पड़ा। ताला खुलते ही दोनों अफसर जेल कैंपस का बारीकी से निरीक्षण करने में जुट गए, जहां उन्हें मुख्तार (Mukhtar Ansari) की तन्हाई बैरिक (15 और 16 नंबर) में बड़ी संख्या में दशहरी आम और कीवी सहित कुछ और सामान मिला। साथ ही मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेलकर्मी भी बगैर बॉडी कैम के मिले।

डेढ़ घंटे तक चला औचक निरीक्षण

Banda News : बांदा जिले के दोनों अफसर करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जेल कैंपस के अंदर निरीक्षण करते रहे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर से डीएम और एसपी ने सवाल-जवाब किए तो गोलमोल जवाब मिला। जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी लगभग 10 बजकर 40 बजे जेल परिसर से बाहर आए, जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने एक संयुक्त रिपोर्ट मंगलवार को शासन को भेजी थी। डीजी जेल आनंद कुमार ने डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह सहित 4 जेल सुरक्षाकर्मी सस्पेंड कर दिए हैं। इस बात की पुष्टि जेलर वीरेंद्र कुमार ने की है।

डिप्टी जेलर ने कहा कि मैं छुट्टी से लौटने के बाद अभी पहुंचा हूं। गेट खुलने में देरी इसलिए हुई कि चाबी मेरे चार्ज में जो जेलर थे, उनके पास थी और कोई विशेष बात नहीं है। बॉडी कैम न लगाए होने पर 4 सुरक्षाकर्मियों और डिप्टी जेलर को निलंबित किया गया है। जेल परिसर में मुख्तार की बैरिक में सामान मिलने के सवाल पर कहा कि आम और कीवी तो परिजन भी देकर जा सकते हैं। सभी बंदियों को उनके परिजन सामान दे जाते हैं जो उन तक सुरक्षित पहुंचाया जाता है। फिलहाल, मैं जांच कर रहा हूं।

वहीं बांदा के एसपी अभिनंदन ने बताया कि देर रात डीएम के संग जाकर जेल का औचक निरीक्षण किया। हमने अपनी टीम के साथ बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि मुख्तार (Mukhtar Ansari) की बैरिक में फल, खाना आदि रखा हुआ है। इसको लेकर हमने एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी, जिस पर कार्यवाही हुई है।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Tags:    

Similar News