सीएम के गृह नगर गोरखपुर में सरकारी कर्मियों की गुंदागर्दी, विरोधियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

UP News : गोरखपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी के हमलावरों में यूपी पुलिस के सिपाही, CRPF जवान और सरकारी कर्मचारी शामिल।

Update: 2022-07-24 10:30 GMT

सीएम के गृह नगर गोरखपुर में सरकारी कर्मियों की गुंदागर्दी, विरोधियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

UP News : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के गोरखपुर ( Gorakhpur ) यानि सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi home town gorakhpur ) के गृह नगर में रविवार सुबह जमीन विवाद ( land dispute ) को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग ( firing ) की घटना में तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

गोलीबारी के बाद मऊधर में तनाव

यह घटना गोरखपुर ( Gorakhpur ) जिले के खजनी इलाके के मऊधर गांव की है। गोली मारने वालों में एक पुलिसकर्मी, एक CRPF जवान, एक BLO सहित 9 लोग शामिल थे। सभी हमलावर सरकारी कर्मचारी हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख, दो लोगों को BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही गांव में फोर्स भी तैनात कर दी गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

जनार्दन के बेटों ने चलाई गोली

बता दें कि मऊेधर गांव के रहने वाले कृपाल यादव और जर्नादन यादव सगे भाई हैं। दोनों एक की घर में रहते हैं। उनके बगल में रामसेवक यादव का भी परिवार रहता है। दोनों परिवार में डीह की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है।

रविवार को कृपाल यादव के घर में निर्माण काम चल रहा था। कृपाल के बेटे घर के बाहर छज्जा निकलवा रहे थे जिसका जर्नादन यादव का बेटा प्रमोद यादव विरोध करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई। बाद में बहस मारपीट में तब्दील हो गई। इस बीच यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर इटावा में तैनात जनार्दन यादव का बेटा प्रमोद ने अपने भाईयों भगवान यादव, ओमप्रकाश यादव, जयगोविंद के साथ असहला लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में राजधारी यादव, भोलू यादव और सुरेमन यादव गोली लग गई और तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमला करने वालों में ओमप्रकाश और जयगोविंद के बेटे सहित कुल 9 लोग शामिल थे।

घटना के बाद से हमलावर फरार

गोरखपुर नॉर्थ के एसपी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें लखनऊ हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। अभी घायलों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली ​है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। SP नार्थ ने बताया कि हमलावरों में प्रमोद यादव पुलिस में सिपाही है। जोकि इस वक्त इटावा में तैनात था। जबकि उसका भाई रामसेवक CRPF का जवान है। दो अन्य भाई ओमप्रकाश BLO हैं। इसके अलावा ओमप्रकाश का बेटा संदीप और जय गोविंद का बेटा प्रिंस डाकघर कर्मचारी है। घटना के बाद से हमलावर फरार हो गए। गोरखपुर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

Tags:    

Similar News