UP : विधानसभा से फेसबुक लाइव करना सपा MLA अतुल प्रधान को पड़ा भारी, स्पीकर ने दिया ये दंड

UP Assembly Winter Session 2022 : यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र फेसबुक पर सीधा प्रसारण करने के लिए स्पीकर सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान ( Atul Pradhan ) के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की।

Update: 2022-12-06 09:31 GMT

UP Assembly Winter Session 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। पहले दिन योगी सरकार ने 2022-23 का अनुपूरक बजट हंगामे के बीच पेश किया। विधानसभा में 33 हजार 769.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया योगी सरकार ने पेश किया। इस बीच मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ( Atul Pradhan ) के विधानसभा से फेसबुक लाइव करने पर उनको विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ( Satish Mahana ) ने पहले तो पूरे सत्र के लिए, फिर सपा विधायकों की दलील पर 1 बजे तक के लिए सदन से बाहर कर दिया।

सपा विधायकों ने की थी इस बात की अपील

यूपी विधानसभा ( UP Assembly winter session ) के स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि इस मामले की जांच-पड़ताल में यह पता चला है कि सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया है, इसलिए प्रधान को पूरे सत्र के लिये सदन छोड़ने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद सपा विधायक सदन से चले गए। अन्य सपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार की गुजारिश की कि प्रधान पहली बार सदन के सदस्य बने हैं और उन्हें सदन के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है।

अतुल प्रधान ( Atul Pradhan ) द्वारा सदन की कार्यवाही को फेसबुक लाइव करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद नाराज बताए हुए। उन्होंने कहा कि यह सदन की गरिमा के खिलाफ है। इसके बाद अतुल प्रधान सदन की कार्यवाही से बाहर निकल गए। हालांकि, सपा के अन्य विधायकों ने मामले की नजाकत को समझते हुए स्थिति को संभाल लिया।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि कानून की अनदेखी कोई बहाना नहीं है। उन्होंने रियायत देते हुए कहा कि प्रधान को सदन से बाहर किए जाने की कार्रवाई सिर्फ एक दिन के लिये लागू रहेगी। सपा सदस्यों द्वारा बहुत मान-मनौव्वल करने पर महाना ने प्रधान को मंगलवार अपराह्न एक बजे के बाद से सदन की कार्यवाही में शामिल होने की इजाजत दी।

दरअसल, विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्यों ने सोमवार को हुए रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को कथित रूप से मतदान से रोककर लोकतंत्र की हत्या किये जाने के खिलाफ सदन के बीचों बीच आकर प्रदर्शन किया था।  


Tags:    

Similar News