Sambhal Crime News: किसान को चाकुओं से गोदा, 10 साल पुरानी रंजिश में की निर्मम हत्या

Sambhal Crime News: मृतक किसान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि नौबत सिंह बीती रात अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात लगभग 1 बजे पड़ोसी गांव के 4-5 लोगों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी...

Update: 2021-11-18 06:54 GMT

 पत्नी ने उठाया हाथ तो पति बन गया वहशी

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सम्भल (Sambhal) में बुधवार, 17 नवंबर की देर रात करीब एक बजे 50 वर्षीय किसान की चाकुओं से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या (Murder) कर दी गई। हत्यारों ने किसान के शरीर और चेहरे को बुरी तरह चाकुओं से गोद दिया। घटना के समय किसान की पत्नी और बेटी छत पर ही सो रहे थे। चिल्लाने की आवाज पर बेटी जगी तो उसने दो लोगों को छत से कूदकर भागते देखा। रात में पुलिस को सूचना दी गई। मृत किसान के बेेटे ने 5 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अबतक 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस नृशंस हत्या की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना यूपी के संभल जिले (Sambhal District) के असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत भूडा बेगमपुर गांव का है। मृतक किसान नौबत सिंह (50) की पत्नी सावित्री ने पुलिस को बताया कि नौबत सिंह बीती रात अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात लगभग 1 बजे पड़ोसी गांव के 4-5 लोगों ने घर में घुसकर नौबत सिंह की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने 10 साल पुरानी धान खरीदने को लेकर चल रहे विवाद में किसान की हत्या कर दी।

वहीं, मृत किसान की बेटी ने बताया कि पड़ोस के दो लोगों से पिता का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में कुछ दिन पहले पिता की पिटाई कर उनका पैर तोड़ दिया गया था। उन्हीं लोगों द्वारा उसके पिता को मारा गया है। इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिनके नाम को लेकर शक जताए गए हैं उनकी तलाश की जा रही है।

निर्ममता से किसान की हत्या

देर रात किसान की हत्या से गांव से भय का माहल है। जानकारी के अनुसार, घर में सो रहे नौबत सिंह की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई। हत्यारों ने पहले नौबत सिंह का धारदार हथियार से गला रेता। गला काटने के बाद अपराधियों ने नौबत सिंह के चेहरे और शरीर पर चाकू के ताबड़तोड़ वार किया। नौबत सिंह का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया।

नृशंस हत्या को लेकर एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया की घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक किसान की पत्नी की तहरीर के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही हत्या की घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News